कोरोना महामारी का नेस्ले इंडिया की कारोबार पर नहीं पड़ा कोई विशेष प्रभाव

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 04, 2020

नयी दिल्ली। चॉकलेट, मैगी, दूध पाउडर जैसे उत्पाद बनाने वाली नेस्ले इंडिया ने बृहस्पतिवार को कहा कि कोरोना वायरस महामारी का उसके कारोबारी गतिविधियों पर अबतक कोई विशेष प्रभाव नहीं पड़ा है। कंपनी स्थिति को देखते हुए स्वास्थ्य संकट और ‘लॉकडाउन’ के प्रभाव का आकलन करती रहेगी। नेस्ले इंडिया ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि कंपनी पूंजी या वित्तीय संसाधन के संदर्भ में कोई विशेष चुनौती नहीं देख रही या न ही लाभ पर कोई प्रतिकूल असर पड़ता दिखाई दे रहा। स्विट्जरलैंड की कपनी नेस्ले की अनुषंगी नेस्ले इंडिया ने कहा कि उसके पास नकदी की कोई समस्या नहीं है और वह अपनी वित्तीय बाध्यताओं को पूरा करने की स्थिति में है। नेस्ले इंडिया ने कहा, ‘‘कंपनी की कारोबारी गतिविधियों पर कोविड-19 महामारी का अबतक कोई खास असर नहीं दिखा है, निकट भविष्य और सालाना परिणाम पर इसके प्रभाव का आकलन करना फिलहाल अत्यंत कठिन है।

प्रमुख खबरें

Horoscope 10 October 2026 Aaj Ka Rashifal: सभी 12 राशियों का कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें आज का राशिफल

Delhi Metro बंद करने पर Supreme Court में अवमानना याचिका, गृह सचिव पक्षकार

अब चीन पर टूट पड़े बलूच लड़ाके, फूंक डाला कार्गो काफिला, मची तबाही!

याद करो जब...भारत का नाम लेकर हूतियों ने पाकिस्तान को दी सीधी धमकी