तमिलनाडु में कोविड-19 से छह की मौत, संक्रमण के 798 नए मामले सामने आए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 11, 2020

चेन्नई। तमिलनाडु में कोरोना वायरस संक्रमण से सोमवार को छह लोगों की मौत हुई है और कोविड-19 के 798 नए मामले सामने आए हैं।मामलों में इस भारी वृद्धि के बाद राज्य में संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 8,000 पार कर गया।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार,अभी तक कुल 8,002 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। तमिलनाडु सेपिछले पांच दिनों से लगातार 500 से अधिक संक्रमण के मामले सामने आ रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: मनमोहन सिंह की सेहत में सुधार, कोविड-19 की जांच में संक्रमण नहीं

राज्य में 5,895 लोग अब भी संक्रमित हैं। आज 92 लोगों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। अभी तक कुल 2,051 लोग संक्रमण मुक्त हुए हैं।

प्रमुख खबरें

Asian Games: Loh Kean Yew से तीन गेम में हारे Lakshya Sen, दूसरे दौर से बाहर

Congo Plane Crash: दो शीर्ष सैन्य अधिकारियों समेत 14 की मौत, किकविट से किंशासा जा रहा था विमान

Asian Games मैराथन में Sawan Barwal ने 44 साल बाद भारत को दिलाया रजत पदक

Donald Trump से इस साल दो और बार मिल सकते हैं शी चिनफिंग, दिया चीन आने का न्योता