कोविड-19 लॉकडाउन: गुजरात में पिछले 24 घंटे में 350 से ज्यादा लोग हिरासत में

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 25, 2020

अहमदाबाद। कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए देशभर में लागू लॉकडाउन (बंद) का उल्लंघन करने के मामले में गुजरात में पिछले 24 घंटे में 350 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया गया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस महानिदेशक शिवानंद झा ने कहा कि जिन लोगों को हिरासत में लिया गया है उनमें घर में पृथक संबंधी नियमों का उल्लंघन करने वाले लोग भी शामिल हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने मंगलवार को देश भर में 21 दिन के बंद की घोषणा की थी, हालांकि गुजरात में सोमवार मध्यरात्रि से ही बंद लागू है। गांधीनगर में संवाददाताओं से बात करते हुए झा ने कहा,‘‘ पुलिस कड़ाई से बंद लागू करने के लिए हर संभव कोशिश कर रही है। लोग भी इस बंद को सफल बनाने में अपना सहयोग करने के लिए आगे आ रहे हैं।’’ उन्होंने कहा कि पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने सुनिश्चित किया है कि जरूरी सामान और दवाओं की आपूर्ति प्रभावित न हो। मुख्यमंत्री कार्यालय के सचिव अश्विनी कुमार ने बताया कि इसी बीच मुख्यमंत्री विजय रूपाणी और उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल ने मौजूदा स्थिति पर चर्चा करने के लिए एक उच्च स्तरीय बैठक बुलाई और जरूरी वस्तुओं की आपूर्ति निर्बाध जारी रहे इसके लिए जरूरी आदेश दिए।

प्रमुख खबरें

Telecom Sector को बड़ी राहत! Bombay High Court ने Airtel-Vi का अतिरिक्त Spectrum शुल्क किया रद्द

भारती फुलमाली का बल्ला गरजा, Shreyanka-Radha की फिरकी में फंसी West Indies, भारत की शानदार जीत

Sunil Gavaskar भी हुए Manav Suthar के मुरीद, 6 Wickets वाले प्रदर्शन को बताया शानदार।

पेट्रोल से ₹20 सस्ता E-85 Fuel लॉन्च, Hardeep Singh Puri बोले- जनता को मिलेगी बड़ी राहत।