कोविड-19 : सकारात्मक मीडिया और समाज विषय एमसीयू में 05 जुलाई को राष्ट्रीय वेबिनार

By दिनेश शुक्ल | Jul 03, 2020

भोपाल। कोविड-19 का प्रकोप सारे विश्व में थम नहीं रहा है। ऐसी स्थिति में समाज को जागरूक करने एवं उसके प्रबोधन में मीडिया की जवाबदेही और भूमिका पर मंथन करने के लिए 05 जुलाई को सुबह 11 बजे से राष्ट्रीय वेबिनार का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, जनसंचार एवम पत्रकारिता विभाग (कवयित्री बहिणाबाई चौधरी उत्तर महाराष्ट्र विश्वविद्यालय, जलगांव) तथा मूल्यानुगत मीडिया अभिक्रम समिति, इंदौर के संयुक्त तत्वावधान में हो रहा है।

 

वही 5 जुलाई को ही सुबह 11:30 को ‘कोविड-19 की रोकथाम और नियंत्रण पर सर्वोत्तम अभ्यास और जानकारी’ विषय पर महत्वपूर्ण व्याख्यान का आयोजन किया गया है। देश में अन-लॉकिंग की प्रक्रिया प्रारम्भ हो चुकी है, ऐसे में लोग कैसे कोरोना वायरस से बचें, इस सन्दर्भ में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. राजन शर्मा विश्वविद्यालय के फेसबुक पेज पर अपना व्याख्यान देंगे।

प्रमुख खबरें

उधमसिंह नगर निकाय चुनाव में Congress की जीत बदलाव की शुरुआत: गणेश गोदियाल

Delhi Police Action: जंतर-मंतर पर कॉजपा के प्रदर्शन से पहले 15 जिलों से 40 संदिग्ध हिरासत में

CM Pinarayi Vijayan पर CMRL मामले में दर्ज होगी FIR, सतीशन सरकार मानेगी हाईकोर्ट का आदेश

Donald Trump का ऐलान, अमेरिका को तुरंत 3 लाख टन Diesel देगा रूस