कोविड-19 को देखते हुए आंदोलित किसानों की संख्या कम की जाएगी: दलाल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 19, 2020

जयपुर। भारत भूमि बचाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष रमेश दलाल ने कहा कि कोरोना वायरस के लिये प्रशासन की ओर से जारी परामर्श के अनुसार आंदोलन कर रहे किसानों की संख्या कम की जायेगी, लेकिन मुआवजे में संशोधन की मांग को लेकर आंदोलन जारी रखा जायेगा। दलाल ने कहा कि जालोर जिले के भागोरा में पिछली 28 फरवरी से भूमि के लिये मुआवजे में संशोधन की मांग को लेकर किसानों के जारी आंदोलन में संख्या बल को कम किया जायेगा लेकिन आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस का प्रसार रोकने के लिये प्रशासन की ओर से जारी परामर्श के तहत आंदोलन को संशोधित किया जा रहा है पर इसे समाप्त नहीं किया जा रहा है। मुआवजे में संशोधन की मांग को लेकर अब पांच-पांच किसान रिले भूख हड़ताल पर बैठेंगे ओर 15 अन्य किसान धरने पर बैठेंगे।

उल्लेखनीय है कि दो राजमार्ग परियोजनाओं के लिए अधिग्रहित की गयी भूमि के लिए मुआवजे में संशोधन की मांग को लेकर किसानों का प्रदेश के जालोर जिले में अनिश्चितकालीन धरना 28 फरवरी से जारी है। बुधवार रात को किसान नेता रमेश दलाल की तबियत में गिरावट के चलते पुलिस ने उन्हें जिला चिकित्सालय भेजा था। थानाधिकारी सूरजभान सिंह ने बताया कि किसान नेता रमेश दलाल को कल कमजोरी महसूस करने पर उन्हें जिला अस्पताल में भेजा गया था। अभी 300-400 लोग धरनास्थल पर बैठे हुए है। उन्होंने कहा कि संभवत: जिला अस्पताल से किसान नेता दलाल के साथ बातचीत के बाद यह आंदोलन समाप्त कर दिया जायेगा।

इसे भी पढ़ें: कोरोना वायरस के चलते मंडियों में ग्राहक हुए कम  

प्रमुख खबरें

Yamuna Expressway बस हादसे पर Allahabad High Court सख्त, यूपी सरकार से मांगा जवाब

Guwahati के होमस्टे में छात्रा की संदिग्ध मौत, पुलिस ने साथी आशिक अली को दबोचा

Election Commission के स्पष्टीकरण से NDA सहयोगियों की चिंता दूर, चिराग और नायडू ने किया समर्थन

Rajasthan में Congress MLA Chetan Patel पर FIR दर्ज, Tika Ram Jully ने BJP सरकार को घेरा