कोरोना वायरस संक्रमित के संपर्क में आने की आशंका के चलते एक व्यक्ति ने दी जान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 26, 2020

मेंगलुरु। उडुपी जिले के 56 वर्षीय व्यक्ति ने इस आशंका के चलते जान दे दी कि उसे कोरोना वायरस के एक संक्रमित के संपर्क में आने के बाद यह बीमारी हो गई है। व्यक्ति उडुपी तालुक के उपूर गांव का रहने वाला था। सूत्रों ने बताया कि उसे संक्रमण के कोई खास लक्षण नहीं थे। वह देर रात दो बजे जागा था और उसने परिवार के सदस्यों से बात भी की थी। बुधवार को पांच बजे जब परिवार वाले जागे तो वह घर के निकट एक पेड़ से लटका मिला। घर से मिले सुसाइड नोट में उसने लिखा कि वह जान दे रहा है क्योंकि उसे ऐसा संदेह है कि उसे संक्रमण हो गया है। इसमें परिवार के सदस्यों से कहा गया है कि वे सुरक्षित रहें। 

स्थानीय लोगों ने बताया कि उक्त व्यक्ति ने अपने एक दोस्त से कहा था कि उसे ऐसा लगता है कि वह संक्रमित है। वह डरा हुआ भी था। पुलिस के मुताबिक, संभवत: इसी डर से उसने यह कदम उठाया। व्यक्ति कई दिन से केएसआरटीसी में चालक के तौर पर काम कर रहा था।

इसे भी देखें : देशभर में Coronavirus से 3 और मरे, सरकार ने Lockdown में जनता को दी ये बड़ी राहतें 

प्रमुख खबरें

ICC T20 World Cup: Shafali Verma का बड़ा बयान, ऑस्ट्रेलिया को हराने का भरोसा, Semifinal पर नजर

Rajnath Singh का बयान अफवाहों का था जवाब, Operation Sindoor पर भ्रम फैलाने वालों को MoD ने दिया करारा जवाब

China के 109 मंजिला बुर्ज खलीफा से टकराया विमान, उड़ गए परखच्चे, Video

TET पेपर लीक पर सियासी घमासान, राहुल गांधी बोले- हर युवा असुरक्षित, ये भविष्य की चोरी है