एक अध्य्यन में खुलासा, 65 साल से अधिक उम्र के मरीजों का फिर से कोरोना संक्रमित होने का खतरा अधिक

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 19, 2021

लंदन। कोरोना वायरस से संक्रमित रहे ज्यादातर लोग कम से कम छह महीने तक दोबारा इसकी चपेट में नहीं आते हैं, लेकिन 65 साल से अधिक उम्र के बुजुर्ग मरीजों के फिर से संक्रमित होने का कहीं अधिक खतरा है। ‘द लांसेट’ जर्नल के एक नये अध्ययन में यह दावा किया गया है। डेनमार्क के स्टेटेंस सीरम इंस्टीट्यूट के वैज्ञानिकों ने देश की राष्ट्रीय कोविड-19 जांच रणनीति के तहत आंकड़े एकत्र किये। इसके जरिए 2020 में दो-तिहाई आबादी की जांच की गई। वैज्ञानिकों के मुताबिक अध्ययन में 65 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के कोविड-19 की चपेट में आने की कहीं अधिक संभावना होने का पता चला।

प्रमुख खबरें

Iran के एक-दो ठिकाने और बाकी! Mojtaba Khamenei ने तेवर पर Donald Trump की चेतावनी

चेन्नई ओपन में Vaishnavi, Sahaja और माया को मिला वाइल्ड कार्ड प्रवेश

1 November History: 1984 में भड़के सिख विरोधी दंगे, ऐश्वर्या राय का हुआ था जन्म

अहोई अष्टमी 2026 पर शाम 5:36 से पूजा का शुभ मुहूर्त, 6 बजे तारों को दें अर्घ्य