कोविड-19: विश्व में कई स्थानों पर लॉकडाउन में राहत, विशेषज्ञ ढील देने के पक्ष में नहीं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 26, 2020

अटलांटा। कोरोना वायरस के प्रकोप के कारण बहुत से देशों में लोग कई हफ्तों से घरों तक सिमट कर रह गए हैं। इस संक्रमण के कारण मौत का आंकड़ा दो लाख को पार कर गया है, लेकिन अब कुछ देश लॉकडाउन में सतर्कता भरी ढील देने की दिशा में कदम उठा रहे हैं। हालांकि यह भी संभव है कि महामारी को देखते हुए कई कारोबार खोलने में हिचकें। विशेषज्ञों की चेतावनी के बावजूद जॉर्जिया, ओकलाहोमा और अलास्का ने कारोबार पर पाबंदियों में ढील देना शुरू कर दिया है। विशेषज्ञों का कहना है कि पाबंदियों में ढील देने के लिए यह सही समय नहीं है। जॉर्जिया के गवर्नर की घोषणा के बावजूद लॉयन डेन फिटनेस के सीईओ और संस्थापक शॉन गिनग्रिच ने अटलांटा में जिम बंद ही रखने का फैसला किया। उन्होंने कहा, ‘‘हम पहले ही बहुत कुछ गंवा चुके हैं। मुझे ऐसा लगता है कि अगर इतनी जल्दी हम ऐसा कदम उठाएंगे तो मामले तेजी से बढ़ेंगे।’’ हालांकि कई लोग अपने काम-धंधों पर लौटने के लिए उत्सुक हैं। टैटू स्टुडियो के मालिक रस एंडरसन ने बताया कि शुक्रवार को उनकी दुकान पर 50 से 60 ग्राहक आए। जॉन हॉपिकंस विश्वविद्यालय की गणना के अनुसार कोविड-19 के कारण दुनियाभर में 202,000 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि वास्तविक मृतक संख्या इससे कहीं अधिक होने की आशंका है। भारत में भी दुकानें खोलने की अनुमति दी गई है। लेकिन लॉकडाउन में यह ढील उन इलाकों पर लागू नहीं होगी जहां संक्रमण का प्रकोप अधिक है। शॉपिंग मॉल भी नहीं खुलेंगे। लोगों को राशन, दवाई और अन्य आवश्यक सामान लेने के लिए ही घर से बाहर निकलने दिया जाएगा। यहां पिछले हफ्ते ग्रामीण इलाकों में उत्पादन तथा खेती शुरू करने की इजाजत दी गई है। चीन में लगातार दसवें दिन संक्रमण के कारण मौत का कोई मामला सामने नहीं आया। 

इसे भी पढ़ें: अमेरिका में कोरोना का कहर जारी, पिछले 24 घंटे में 2,494 लोगों की मौत

प्रमुख खबरें

Omega 3 Fatty Acids सेवन से Heart Health और Brain Function में होता है सुधार

राजनीतिक क्षेत्र में दूर की कोड़ी है लैंगिक समानता

शराबबंदी वाले Nagaland में जहरीली शराब से 19 लोगों की मौत, मामले की जांच के लिए SIT गठित

Prestige Group ने वापस लिया 2,700 करोड़ रुपये का IPO, बाजार की स्थिति को बताया वजह