कोरोना संकट के बीच SBI बना मसीहा, इमरजेंसी में ग्राहकों को मिलेगा लोन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 21, 2020

मुंबई। देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक ने कोरोना वायरस महामारी के चलते प्रभावित हो रहे व्यापार के मद्देनजर आपातकालीन ऋण सुविधा की शुरुआत की है, ताकि ग्राहकों की नकदी की कमी को पूरा किया जा सके।

 एसबीआई ने शुक्रवार को परिपत्र जारी कर रहा कि कोविड-19 आपातकालीन ऋण सुविधा (सीईसीएल) नाम से अतिरिक्त नकदी सुविधा की शुरुआत की गई है, जिसके तहत 200 करोड़ रुपये तक की धनराशि मुहैया कराई जाएगी और यह सुविधा 30 जून 2020 तक उपलब्ध होगी। इसके तहत 12 महीने की अवधि के लिए 7.25 प्रतिशत की ब्याज दर पर कर्ज दिया जाएगा।

बैंक ने सभी शाखाओं को भेजे परिपत्र में कहा, जिन उधार लेने वालों का कारोबार कोविड-19 से प्रभावित हुआ है उन्हें कुछ हद तक राहत देने के लिए यह फैसला किया गया है कि योग्य कर्जदारों को अतिरिक्त तरलता ऋण सुविधा मुहैया कराई जाए।सीईसीएल मौजूदा संकट की स्थिति पर काबू पाने में करने में मदद करेगा।

इसे भी पढ़ें: गहरे संकट में फंसे यस बैंक में 300 करोड़ रुपये का निवेश करेगा बंधन बैंक

बैंक ने कहा कि ऋण सुविधा उन सभी मानक खातों के लिए उपलब्ध है, जिन्हें 16 मार्च 2020 तक एसएमए 1 या 2 के रूप में वर्गीकृत नहीं किया गया है, वे इस ऋण सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। विशेष उल्लेख खाता (एसएमए) की शुरुआत ऐसे खातों की पहचान करने के लिये की गई जिनमें एनपीए अथवा दबाव वाली परिसंपत्ति बनने की संभावना लगती है।

प्रमुख खबरें

F&O Trading में घाटे का डर: SEBI के कड़े नियमों के बाद भी निवेशकों को औसतन ₹1.16 Lakh का भारी Loss

Data Privacy के साथ Meta का नया धमाका, Muse Glimmer AI Model अब सीधे आपके PC पर होगा डाउनलोड और कंट्रोल

ट्रंप मीडिया को $238 Million का भारी घाटा, Bitcoin और Crypto बाजार में गिरावट ने बढ़ाई Donald Trump की टेंशन

Banking Sector में UPI जैसा बदलाव लाएगा AI, कर्ज देने के पुराने तरीके बदलेंगे RBI Governor Sanjay Malhotra