कोविड- 19: पुलिस के साथ दुर्व्यवहार के लिए भारतीय मूल के व्यक्ति को सात माह की कैद

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 06, 2020

सिंगापुर। सिंगापुर में कोविड- 19 के नियमों के पालन का आग्रह कर रहे स्वास्थ्य अधिकारियों एवं पुलिस से गाली-गलौज करने के मामले में सिंगापुर की एक अदालत ने भारतीय मूल के व्यक्ति को सात महीने के कारावास की सजा सुनायी है। समाचार चैनल न्यूज एशिया की खबरों में कहा गया है कि आरोपी की पहचान रवि सिनाथाम्बी सुब्रमण्यम के रूप में की गयी है, अभियोजकों ने उसके बारे में कहा कि बीते कई सालों में उसके अपराधों की लंबी फेहरिस्त है और वह समाज के लिये खतरा बना हुआ है। अभियोजकों ने कहा कि उसने पिछले महीने अपराध को अंजाम दिया है। रिपोर्ट में कहा गया है ​कि रवि को पुलिस और स्वस्थ्य अधिकारियों को गाली देने के दो आरोपों में दोषी करार दिया गया।

इसे भी पढ़ें: दिल्ली हवाई अड्डा ने 25 मार्च से चार मई तक करीब 1,300 उड़ानों का परिचालन किया

इसमें कहा गया है कि उसके खिलाफ एक तीसरा आरोप है जिसमें उसने तीन स्वास्थ्य अधिकारियों को मुंह तोड़ देने की धमकी थी। रिपोर्ट में कहा गया कि सजा के लिए लिए पांच अन्य आरोपों पर भी विचार किया गया। इसके अनुसार रवि के खिलाफ यह मामला एक स्टोर का है, जब वह हाथ में बीयर की केन लेकर कतार में लगा और उसने जोर-जोर से बोलते हुए यह कहना शुरू कर दिया कि इस कतार को सही तरह से क्यों नहीं लगाया गया है। जब पुलिस ने उससे बात की तो वह आक्रामक हो गया और उन पर जोर से चिल्लाया। वह वहां से जाने लगा और सहयोग करने से इंकार किया जिसके बाद वहां भीड़ जमा हो गयी।

इसे भी पढ़ें: कर्नाटक में कोरोना वायरस के 19 नए मामले, कुल 692 पहुंचा संक्रमितों का आंकड़ा

उसने पुलिस को कईगालियां दी जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उसने चार दिन बाद एक कॉफी शॉप में फिर अपराध किया। वहां जब एक स्वास्थ्य अधिकारी ने उससे सुरक्षा नियमों का पालन करने के लिए लिए मास्क से नाक को भी ढंकने के लिए कहा तो वह आक्रामक हो गया। इस दौरान वहां स्वास्थ्यकर्मीका एक और साथी आ गया। रवि ने दोनों को मुंह तोड़ने की धमकी दी। अदालत में सुनवाई के दौरान अभियोजकों ने उसे 10 माह के लिए जेल भेजकर कोरोना वायरस महामारी के समय ऐसी हरकतें करने वालों को सख्त संदेश देने की मांग की। मामले में सुनवाई के बाद अदालत ने रवि को सात माह कैद की सजा सुनायी।

प्रमुख खबरें

AIMIM और आजाद समाज पार्टी ने बनाया मोर्चा, Chandrashekhar Azad होंगे CM उम्मीदवार

DU Executive Council ने विरोध के बीच पास की 2025-26 की वार्षिक रिपोर्ट, HEFA कर्ज पर उठे सवाल

PM Narendra Modi बोले आजादी के बाद पहली बार Agriculture Growth चार फीसदी पार पहुंची

अरुणाचल में Nyishi समुदाय ने वापस ली आर्थिक नाकेबंदी, सरकार ने दिया कार्रवाई का भरोसा