लॉकडाउन के बीच मुंबई से अमेरिका पहुंची सनी लियोन, शेयर की ये तस्वीर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 11, 2020

लॉस एंजिलिस। कोरोना वायरस के प्रकोप के बीच बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अदाकारा सनी लियोन परिवार के साथ भारत छोड़ लॉस एंजिलिस चली गई हैं। सनी 2000 से मुम्बई में रह रही हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी बेटी निशा, बेटे नोह और अशर के साथ अपने लॉस एंजिलिस वाले घर से एक तस्वीर साझा की। उन्होंने लिखा‘‘ जब आपके बच्चे होते हैं, तो आपकी खुद की प्राथमिकताएं कहीं पीछे छूट जाती हैं।

मेरे और डेनियल के पास मौका था कि हम उन्हें एक ऐसी सुरक्षित जगह ला सकें, जहां वे इस अदृश्य हत्यारे ‘कोरोना वायरस’ से सुरक्षित हों।’’ उन्होंने कहा, ‘‘लॉस एंजिलिस में घर से दूर एक घर। मुझे पता है कि मेरी मां भी यही चाहतीं ... मां तुम्हारी याद आ रही है।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर