भारत में पिछले 24 घंटे में 42,982 नए COVID-19 केस, 533 मरीजों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 05, 2021

नयी दिल्ली। भारत में एक दिन में कोविड-19 के 42,982 नए मामले आने से संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 3,18,12,114 हुई जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 4,11,076 हो गयी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के बृहस्पतिवार को सुबह आठ बजे तक अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, 533 और मरीजों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या बढ़कर 4,26,290 हो गयी। उपचाराधीन मरीजों की संख्या संक्रमण के कुल मामलों का 1.29 प्रतिशत है जबकि कोविड-19 के स्वस्थ होने वाले लोगों की राष्ट्रीय दर 97.37 प्रतिशत है।

इसे भी पढ़ें: राहुल गांधी ने भारतीय पुरुष हॉकी टीम की जीत पर कहा- यह बहुत बड़ा क्षण है

मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 723 की वृद्धि हुई है। देश में पिछले साल सात अगस्त में संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवम्बर को 90 लाख के पार हो गए। देश में 19 दिसम्बर को ये मामले एक करोड़ के पार, चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे।

प्रमुख खबरें

CII Report: निजी क्षेत्र के निवेश में बड़ा उछाल, परियोजनाएं 58.5 प्रतिशत बढ़कर 26.6 लाख करोड़ हुईं

BJP का Rahul Gandhi पर तंज, विदेशी धरती से राजनीतिक करियर नहीं संवर सकता

Jewar Airport में 30 हजार करोड़ के निवेश पर Congress का सवाल, नहीं शुरू हुई अंतरराष्ट्रीय उड़ान

Avengers Doomsday Final Trailer में दिखा मल्टीवर्स का धमाका, डॉक्टर डूम से भिड़ते नजर आए कैप्टन अमेरिका और एक्स-मेन