कोविड-19: अमेरिका में बातचीत के दौर में फंसा 450 अरब डॉलर का राहत पैकेज

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 21, 2020

वाशिंगटन। कोरोना वायरस महामारी से उपजे संकट से निदान पाने के लिए 450 अरब अमेरिकी डॉलर के राहत पैकेज पर बातचीत का दौर सोमवार की प्रतीक्षित समय सीमा को पार कर गया, हालांकि ट्रंप प्रशासन और वरिष्ठ सांसदों का मानना है कि जल्दी ही इस पर सहमति बन जाएगी। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि राहत पैकेज पर सीनेट में मंगलवार को मतदान होगा। बातचीत का दौर जारी है और इस बीच समझौते की रुपरेखा तय नजर आ रही है।

 तीन सौ अरब डॉलर की राशि में से अधिकतर धन का उपयोग छोटे उद्योगों को ऋण देने के लिए किया जाएगा। अस्पतालों को अतिरिक्त सहायता दी जाएगी और कोरोना वायरस संक्रमण की जांच के लिए अरबों डॉलर की अतिरिक्त राशि प्रदान की जाएगी। इस कदम से राज्यों की अर्थव्यवस्था को दोबारा शुरू करने के लिए आवश्यक विश्वास का माहौल निर्मित करने में सहायता मिलेगी।

प्रमुख खबरें

BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का 27 सितंबर से Bengal दौरा, पार्टी संगठन की लेंगे बैठकें

पारिवारिक मामलों में ADR और अदालतें साथ मिलकर काम करें: Justice BV Nagarathna

Priyanka Gandhi ने Wayanad में विकास योजनाओं और सांसद निधि के काम की समीक्षा की

Gujarat के Kandla में 2,300 करोड़ रुपये से बनेगा देश का पहला बंदरगाह आधारित E-Methanol Plant