गुजरात के दो जिलों में कोरोना वैक्सीन का पूर्वाभ्यास, स्वास्थ्य अधिकारी करेंगे प्रशासनिक कार्य

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 28, 2020

अहमदाबाद। गुजरात के राजकोट और गांधीनगर जिलों में सोमवार को दो दिवसीय कोविड-19 टीकाकरण का पूर्वाभ्यास शुरू किया गया ताकि आगामी राष्ट्रव्यापी टीकाकरण के लिए स्वास्थ्य अधिकारियों की तैयारियों का जायजा लिया जा सके। यह जानकारी अधिकारियों ने दी। गुजरात उन चार राज्यों में शामिल है जिन्हें केंद्र ने कोविड-19 टीकाकरण के पूर्वाभ्यास के लिए चुना है। राज्य टीकाकरण अधिकारी डॉ. नयन जानी ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘गुजरात में राजकोट जिला, राजकोट शहर, गांधीनगर जिला और गांधीनगर शहर में टीकाकरण का पूर्वाभ्यास किया जा रहा है।’’ 

इसे भी पढ़ें: ब्रिटेन से आए लोग जांच करवाएं, नहीं तो होगी कार्रवाई: कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री 

उन्होंने कहा कि इन जिलों और शहरों के स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारी टीकाकरण के पहले दिन प्रशासनिक कार्य करेंगे। जानी ने कहा, ‘‘वास्तविक क्षेत्र दौरा मंगलवार से शुरू होगा।’’ उन्होंने कहा कि पूर्वाभ्यास के दौरान लोगों को वास्तविक टीका नहीं दिया जाएगा। जीएमसी के स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कल्पेश गोस्वामी ने कहा कि गांधीनगर नगर निगम (जीएमसी) ने शहर में 125 लाभार्थियों की पहचान की है जिन्हें मंगलवार को पूर्वाभ्यास की प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 50 स्वास्थ्यकर्मी शहर के पांच अलग-अलग स्थानों पर लाभार्थियों के यहां जाएंगे।

प्रमुख खबरें

ठाणे में नवजात की तस्करी का भंडाफोड़, Home Guard जवान समेत 10 गिरफ्तार

West Bengal के SIR अधिकरण से जस्टिस बिस्वजीत बसु ने दिया इस्तीफा

सोनम Sonam Wangchuk ने उपराज्यपाल प्रशासन पर साधा निशाना, President Murmu से हस्तक्षेप की मांग

Kolkata में अभिषेक बनर्जी के घर पर हमले का आरोप, TMC और BJP कार्यकर्ताओं में झड़प