By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 13, 2021
मुंबई। महाराष्ट्र में अब तक कुल 26,89,922 लोगों को कोविड-19 का टीका दिया जा चुका है। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि शुक्रवार को 2,54,956 लोगों को टीका दिया गया जो अब तक राज्य में एक दिन में दी गई सबसे ज्यादा संख्या थी। अधिकारी ने कहा, “कई टीकाकरण केंद्र शुक्रवार देर रात तक काम करते रहे इसलिए यह आंकड़ा शनिवार को दर्ज किया गया।” अधिकारी ने कहा कि राज्य में अब तक जिन लोगों को टीका दिया जा चुका है उनमें से 3,73,317 लोगों को टीके की दूसरी खुराक भी दी गई है जबकि अन्य लोगों को टीके की पहली खुराक दी गई है।