अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का दावा, साल के अंत तक उपलब्ध होगी कोरोना की वैक्सीन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 04, 2020

वाशिंगटन। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उन्हें यकीन है कि कोविड-19 के लिए टीका इस साल के अंत तक उपलब्ध हो जाएगा। ट्रंप ने यह भी कहा कि अमेरिकी सरकार रेमेडेसिवीर दवा के पीछे “अपनी पूरी ताकत” लगा रही है। इस दवा ने कोरोना वायरस के कारण होने वाली बीमारी के इलाज में अच्छे नतीजे दिए हैं। ट्रंप ने फॉक्स न्यूज चैनल द्वारा प्रायोजित टीवी पर प्रसारित टाउनहॉल के दौरान रविवार रात यह टिप्पणी की। ट्रंप लिंकन मेमोरियल के भीतर मौजूद थे और उन्होंने फॉक्स के दो प्रस्तोताओं के साथ ही फॉक्स के सोशल मीडिया मंचों पर लोगों द्वारा पूछे गए प्रश्नों के उत्तर दिए। 

ट्रंप ने कोविड-19 से स्वस्थ हुए नेब्रास्का के एक व्यक्ति के सवाल का यह कहकर जवाब दिया कि मेरे विचार में इस साल के अंत तक हमें टीका प्राप्त हो जाएगा।” साथ ही उन्होंने कहा कि उनका प्रशासन रेमेडेसिवीर के लिए कड़ी मेहनत कर रहा है। अमेरिकी जन स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा है कि टीका उपलब्ध होने में एक साल से 18 माह तक का समय लग सकता है। प्रतिरक्षा विज्ञानी डॉक्टर एंथनी फाउची ने अप्रैल के अंत में हालांकि कहा था कि यह सोचना होगा कि अगर कोई टीका जल्द विकसित हो भी जाता है तो भी व्यापक पैमाने पर उसका वितरण अगली जनवरी तक ही हो पाएगा।

प्रमुख खबरें

Love & War Vicky Kaushal look | लव एंड वॉर से विक्की कौशल का धांसू फर्स्ट लुक जारी, सिगरेट और इंटेंस लुक में छाए एक्टर

Jitan Ram Manjhi ने Om Birla को लिखा पत्र, SC-ST सांसदों को चर्चा में अधिक समय देने की मांग

Omega 3 Fatty Acids सेवन से Heart Health और Brain Function में होता है सुधार

राजनीतिक क्षेत्र में दूर की कोड़ी है लैंगिक समानता