दिल्ली में प्राथमिकता श्रेणी में 51 लाख लोग, सरकार टीका लगाने के लिए पूरी तरह तैयार: केजरीवाल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 24, 2020

नयी दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बृहस्पतिवार को कहा कि उनकी सरकार टीकाकरण के पहले चरण में टीके प्राप्त करने, उनका भंडारण करने और उन्हें शहर में प्राथमिकता श्रेणी वाले लोगों को लगाने के लिए पूरी तरह तैयार है। केजरीवाल ने कहा कि सरकार केंद्र से टीका मिलते ही टीकाकरण अभियान शुरू करने के लिए पूरी तरह तैयार है और तीन प्राथमिकता श्रेणियों के उन लोगों के पंजीकरण का काम जारी है, जिन्हें सबसे पहले टीका लगेगा। मुख्यमंत्री ने एक डिजिटल संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘दिल्ली में प्राथमिकता श्रेणी में 51 लाख लोग हैं, जिनमें तीन लाख स्वास्थ्य कर्मी, अग्रिम मोर्चे पर काम कर रहे छह लाख कर्मी, 50 साल से अधिक आयु के लोग एवं किसी न किसी अन्य बीमारी से ग्रस्त 50 साल से कम आयु के 42 लाख लोग हैं।’’ 

इसे भी पढ़ें: पंजाब में अपनी जड़ें मजबूत करने की कोशिश में AAP, राघव चड्ढा को बनाया गया सह-प्रभारी 

मुख्यमंत्री ने कहा कि टीकाकरण के लिए आवश्यक कर्मियों, अधिकारियों और स्वास्थ्य कर्मियों को चिह्नित कर लिया गया है और उन्हें टीकाकरण मुहिम के लिए प्रशिक्षण दिया गया है। उन्होंने कहा कि जिन स्थानों पर टीका लगाया जाएगा, उन्हें तैयार कर दिया गया है। केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में पिछले कुछ दिन में कोविड-19 संबंधी हालात में सुधार आया है, लेकिन सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं, कि टीका कब उपलब्ध होगा और कब लोग इस वायरस से छुटकारा पाएंगे।

प्रमुख खबरें

Jamshedpur में सड़क हादसे में मंत्री Deepika Pandey Singh की बेटी समेत 4 की मौत

Asian Games 2026: 25 सितंबर को ट्रैक, कोर्ट और रिंग में उतरेगा भारत, देखें पूरा शेड्यूल

Bihar Govt ने बोर्ड व आयोगों के अध्यक्षों का वेतन बढ़ाकर 65000 रुपये किया

Federal Judge के आदेश के बाद White House में CNN और MS Now पत्रकारों की वापसी