कोविड-19: हरियाणा में 8,847, जम्मू-कश्मीर में 5,818 और हिमाचल में 3,148 नए मामले सामने आए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 20, 2022

चंडीगढ़/श्रीनगर/शिमला|  हरियाणा में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 8,847 मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 8,73,337 हो गई। इसके अलावा 12 और रोगियों की मौत के साथ ही मृतकों की तादाद 10,136 तक पहुंच गई है।

अब तक कुल 8,73,337 लोग संक्रमण से उबर चुके हैं। वहीं, जम्मू-कश्मीर में संक्रमण के 5,818 और मृत्यु के चार नए मामले सामने आए जबकि हिमाचल प्रदेश में 3,148 लोग और संक्रमित मिले तथा सात और रोगियों की मौत हो गई।

जम्मू-कश्मीर के स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि राज्य में संक्रमण के कुल 3,72,669 मामले सामने आ चुके हैं और मृतकों की संख्या 4,579 तक पहुंच गई है। विभाग ने कहा कि अब तक कुल 3,41,854 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और उपचाराधीन रोगियों की संख्या 3,41,854 है। वहीं, हिमाचल प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल 2,52,042 मामले सामने आ चुके हैं और बीमारी से कुल 3,892 लोगों की मौत हुई है।

अधिकारियों ने बताया कि राज्य में उपचाराधीन रोगियों की संख्या 14,918 हो गई है। इसके अलावा 1,861 लोगों के संक्रमण से उबरने के बाद ठीक हो चुके लोगों की संख्या 2,33,188 हो गई है।

प्रमुख खबरें

12 करोड़ की बड़ी कुर्बानी, Rishabh Pant की Delhi Capitals में वापसी, BCCI की मुहर का इंतजार!

मुझे Delhi Police गिरफ्तार करने वाली है..., Abhijeet Dipke का Jail Bharo Andolan का आह्वान, Jantar Mantar पर बढ़ा तनाव

भारत से पहली बार कांपा चीन, पुतिन के गुरु बोले हिंदू आ रहे हैं!

Bihar को मिलेगी नई पहचान, Patna का JP Ganga Path बनेगा World-Class Tourism Hub