कोविड-19 के महाराष्ट्र में 956, जम्मू-कश्मीर में 174, तेलंगाना में 105 और गोवा में 18 नए मामले

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 15, 2021

मुंबई/ श्रीनगर/हैदराबाद/पणजी|  कोविड-19 के रविवार को महाराष्ट्र में 956, जम्मू-कश्मीर में 174, तेलंगाना में 105 और गोवा में 18 नए मामले सामने आए। राज्यों और केंद्रशासित प्रदेश की ओर से जारी बुलेटिन से यह जानकारी मिली।

इसे भी पढ़ें: उर्मिला मातोंडकर ने कोरोना वायरस के संक्रमण को दी मात

पिछले 24 घंटे में 106 मरीज संक्रमण मुक्त हुए, जिसके बाद कुल स्वस्थ हुए लोगों की संख्या बढ़कर 6,65,861 हो गई। राज्य में स्वस्थ होने और मृत्यु दर क्रमश: 98.85 फीसदी और 0.58 फीसदी है। वहीं, जम्मू-कश्मीर में कोरोना वायरस संक्रमण के 174 नए मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,34,180 हो गई। वहीं दो और मरीजों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर4,450 हो गई।

अधिकारियों ने बताया कि पिछले 24 घंटे में जम्मू संभाग से संक्रमण के 24 और कश्मीर संभाग से 150 नए मामले सामने आए। अधिकारियों ने बताया कि 1,515 मरीजों का उपचार चल रहा है और अब तक 3,28,215 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। महाराष्ट्र में रविवार को कोविड-19 के 956 नए मामले सामने आए और 18 लोगों की मौत हो गई।

इसके साथ ही कुल संक्रमितों और मृतकों की संख्या बढ़कर क्रमश: 66,24,300 और 1,40,583 हो गई। राज्य में 966 मरीजों के संक्रमण मुक्त होने के साथ कुल ठीक हुए लोगों की संख्या बढ़कर 64,67,879 हो गई। राज्य में 12,191 मरीजों का उपचार चल रहा है।

मुंबई में संक्रमण के 264 नए मामले सामने आए और दो लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही शहर में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7,60,329 और मृतकों की संख्या बढ़कर 16,292 हो गई।

गोवा में रविवार को कोविड-19 के 18 नए मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,78,485 हो गई। वहीं संक्रमण से किसी मरीज की मौत नहीं हुई, जिसके बाद मृतकों की संख्या 3,374 बनी हुई है।

इसे भी पढ़ें: कोविड महामारी के दौरान बच्चों का वजन बढ़ा: अध्ययन

दिन में 40 मरीजों के संक्रमण मुक्त होने के बाद कुल स्वस्थ हुए लोगों की संख्या बढ़कर 1,74,870 हो गई। गोवा में अब 241 मरीजों का उपचार चल रहा है।

प्रमुख खबरें

Rishabh Pant की Delhi Capitals में वापसी पर AB de Villiers बोले- यह बिल्कुल भी चौंकाने वाला नहीं था

Tazmin Brits के शतक का तूफान, South Africa की बड़ी जीत ने बदला Semifinal का पूरा समीकरण

England में Kiwi बल्लेबाजों का कहर, 96 साल पुराना Test Record तोड़ रचा नया इतिहास

FIFA World Cup 2026 में गोलों की बौछार, Lionel Messi की Golden Boot की दावेदारी हुई मजबूत