गौतम गंभीर फाउंडेशन को राहत नहीं, कोविड दवाई से जुड़े मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने सुनाया फैसला

By Kusum | Aug 25, 2025

दिल्ली हाई कोर्ट ने गौतम गंभीर फाउंडेशन और उसके सदस्यों के खिलाफ आपराधिक कार्यवाही पर रोक लगाने से इन्कार कर दिया है। बता दें कि, गंभीर के इस फाउंडेशन में उनके अलावा उनकी पत्नी और मा सीमा गंभीर शामिल हैं। दरअसल, मामला कोरोना महामारी के दौरान 21 में बैगर लाइसेंस के दवा बांटने से जुड़ा है। 

शिकायत में जीजीएफ के ट्रस्टी तत्कालीन भाजपा सांसद गौतम गंभीर, उनकी पत्नी नताशा गंभीर, उनकी मां सीमा गंभीर और सीईओ अपराजिता सिंह को भी आरोपी बनाया गया था। औषधि नियंत्रण विभाग ने आरोप लगाया था कि जीजीएफ के पास मेडिकल ऑक्सीजन सहित दवाओं के भंडारण या वितरण का लाइसेंस नहीं था। इससे औषधि एंव प्रसाधन सामग्री अधिनियम 1940 और नियमों के प्रावधानों का उल्लंघन हुआ। 

वहीं आरोपी के वकील ने इस साल स्थगन की मांग की थी। 9 अप्रैल को एक आदेश में न्यायमूर्ति नीना बंसल कृ्ष्णा ने अंतरिम रोक हटा दी थी और मामले को आगे की बहस के लिए 26 नवंबर को उच्च न्यायालय के समक्ष सूचीबद्ध किया था। सोमवार को रोक को बहाल करने की मांग करते हुए फाउंडेशन और उसके ट्रस्टियों के वकील जय अनंत देहाद्राय ने बताया कि ट्रायल कोर्ट के समक्ष अगली तारीख अब 8 सितंबर है। उन्होंने अनुरोध किया कि आरोपियों को तब तक संरक्षण दिया जाए जब तक कि हाईकोर्ट नवंबर में मामले की अगली सुनवाई नहीं कर लेता।

प्रमुख खबरें

PM Modi Paris Visit | प्रधानमंत्री मोदी पेरिस पहुंचे, वैश्विक प्रगति के लिए भारत-फ्रांस की साझेदारी को अहम बताया

India के Service Export की बड़ी छलांग, Commerce Ministry के आंकड़ों में हिस्सेदारी 48% के पार

IDBI Bank के Disinvestment की खबर से रॉकेट बना शेयर, निवेशकों की एक दिन में बंपर कमाई

Adam Zampa का स्पेशल 150, Australia ने पहले T20 में Bangladesh को दी करारी शिकस्त