राज्य में बढ़ी कोविड पॉजिटिविटी दर, लोगों को सतर्क रहने की सलाह

By विजयेन्दर शर्मा | Aug 12, 2021

 शिमला     प्रदेश में कोविड-19 पॉजिटिविटी दर धीरे-धीरे बढ़ रही है जिससे लोगों को और अधिक सतर्क रहने की आवश्यकता है। कोविड-19 महामारी से बचाव के दृष्टिगत राज्य के हर पात्र व्यक्ति का कोविड-19 टीकाकरण करने के लिए आजादी के रंग टीकाकरण के संग, टीकाकरण अभियान भी चलाया जा रहा है।

उन्होंने कोविड महामारी से बचाव के दृष्टिगत सभी पात्र लोगों से कोविड-19 टीकाकरण करवाने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि टीकाकरण महाभियान के अंतर्गत 9 से 15 अगस्त, 2021 तक आजादी के रंग टीकाकरण के संग टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है, जिसके अन्तर्गत 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के सभी पात्र व्यक्ति किसी भी टीकाकरण केंद्र पर जा कर अपना टीकाकरण करवा सकते हैं। इसे लिए स्लॉट बुकिंग की भी कोई आवश्यकता नहीं हैं।

उन्होंने कहा कि कोविड-19 महामारी की संभावित तीसरी लहर से बचाव के दृष्टिगत कोविड अनुरूप व्यवहार और राज्य सरकार द्वारा समय-समय पर जारी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करना सुनिश्चित किया जाना चाहिए।

प्रमुख खबरें

Viveka Smaraka उद्घाटन पर बोले PM Modi: विवेकानंद के आदर्शों पर चलकर युवा बढ़ा रहे राष्ट्र का गौरव

Himachal Politics: विपक्ष की आवाज दबाने के लिए Police और Vigilance का इस्तेमाल कर रहे CM Sukhu, बोले Jairam Thakur

प्रेमचंद जयंती पर नई दिल्ली के प्रवासी भवन में गूंजा राष्ट्रवाद का स्वर

Farooq Abdullah के Statehood वाले बयान पर भड़के Ravinder Raina, कहा- आतंक को सही ठहराना बंद करें