कोविड टूलकिट जांच: दिल्ली पुलिस ने दिल्ली, गुड़गांव में ट्विटर के कार्यालयों पर छापा मारा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 24, 2021

नयी दिल्ली। दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ की टीम ने कथित ‘कोविड टूलकिट’ मामले की जांच के संबंध में ट्विटर इंडिया के दिल्ली और गुड़गांव स्थित कार्यालयों पर सोमवार की शाम छापा मारा। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि विशेष प्रकोष्ठ की दो टीमें ट्विटर इंडिया के लाडो सराय और पड़ोसी गुड़गांव शहर में स्थित कार्यालयों में थीं। उन्होंने बताया कि टीमें ‘टूलकिट’ की जांच के मामले में वहां थीं। अधिकारी ने सोमवार को बताया कि विशेष प्रकोष्ठ ने कथित ‘कोविड-19 टूलकिट’ संबंधी शिकायत को लेकर ट्विटर को नोटिस भेजा है और भाजपा नेता संबित पात्रा के ट्वीट को ‘भ्रमित करने वाला’ बताने को लेकर माइक्रोब्लॉगिंक साइट से स्पष्टीकरण मांगा था। दिल्ली पुलिस के जन संपर्क अधिकारी चिन्मय बिस्वाल ने बताया कि ऐसा प्रतीत होता है कि ट्विटर के पास कुछ ऐसी सूचना है जो दिल्ली पुलिस के पास नहीं है और यह जानकारी जांच से जुड़ी हुई है। 

प्रमुख खबरें

Rahul Gandhi पर Devendra Fadnavis का तीखा हमला, लगाया विदेशी साजिश का आरोप

UP Government ने कर्मचारियों को दिया दिवाली तोहफा, 30 दिन के बोनस का ऐलान

PM Modi का 21 नवंबर को Vaishali दौरा, औद्योगिक गलियारा परियोजनाओं की देंगे सौगात

Foreign Secretary Vikram Misri ने काठमांडू में नेपाल के नेता Ravi Lamichhane से की द्विपक्षीय बातचीत