दक्षिण दिल्ली में सर्वाधिक कोविड-19 निषिद्ध क्षेत्र, पूर्व दिल्ली में सबसे कम

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 12, 2021

नयी दिल्ली। दिल्ली में कोरोना वायरस के मामले बढ़ने के बीच शहर में निषिद्ध क्षेत्रों की संख्या बढ़कर 5,705 हो गयी है जिनमें दक्षिण दिल्ली में सर्वाधिक 1,303 क्षेत्र हैं। दिल्ली सरकार के राजस्व विभाग के आंकड़ों के अनुसार दिल्ली में एक अप्रैल को 2,183 कन्टेनमेंट जोन (निषिद्ध क्षेत्र) थे। शहर में नोवेल कोरोना वायरस संक्रमण की एक और लहर के बीच रविवार को निषिद्ध क्षेत्रों की संख्या में 160 प्रतिशत से अधिक इजाफा हो गया। आंकड़ों के अनुसार दक्षिण दिल्ली में सर्वाधिक 1,303 निषिद्ध क्षेत्र हैं। यह एक मात्र जिला है जहां एक हजार से अधिक निषिद्ध क्षेत्र हैं। सबसे कम निषिद्ध क्षेत्र पूर्व दिल्ली में हैं जिनकी संख्या 164 है। मध्य दिल्ली में 254, उत्तर पूर्व दिल्ली में 256 और शाहदरा में 309 ऐसे क्षेत्र हैं।

प्रमुख खबरें

उत्तर प्रदेश से 22 सितंबर से विदा हो सकता है Monsoon, IMD ने दी जानकारी

Prayagraj में पूर्व प्रधान की हत्या के मामले में मुठभेड़ के बाद 4 आरोपी गिरफ्तार

Shivraj Singh Chouhan ने किया Bihar Flood प्रभावित क्षेत्रों का दौरा, हर संभव केंद्रीय मदद का भरोसा दिया

Gorakhpur में अंतर-राज्यीय अवैध हथियार गिरोह का पर्दाफाश, Goldy Brar गैंग से जुड़े व्यक्ति समेत 5 गिरफ्तार