उत्तर प्रदेश के जौनपुर में पुलिस मुठभेड़ में एक गौ तस्कर की मौत, हेड कांस्टेबल ने भी गंवाई जान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 18, 2025

जौनपुर जिले में गौ तस्करों के पिकअप वाहन से कुचले जाने पर हेड कांस्टेबल की मौत के बाद पुलिस ने एक मुठभेड़ में एक गौ तस्कर को मार गिराया जबकि उसके दो साथियों के पैरों में गोली लगी है।

कुमार ने कहा कि पुलिस बल ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो उन लोगों ने अपना वाहन पुलिस पर चढ़ाने की कोशिश की और इस दौरान पिकअप वाहन में सवार लोग हेड कांस्टेबल दुर्गेश कुमार सिंह को टक्कर मारते हुए वाराणसी की तरफ भागने लगे।

बयान के अनुसार इस घटना के बाद पुलिस बल सक्रिय हो गया और जिले की एसओजी टीम ने पिकअप का पीछा किया। बयान में कहा गया है कि इस बीच, गंभीर रूप से घायल हेड कांस्टेबल को वाराणसी ट्रामा सेंटर लाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने इस मामले में चंदवक थाने में पिकअप वाहन और अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। उधर, पुलिस ने पिकअप और गौ तस्करों की तलाश में वाराणसी के चोलापुर थानांतर्गत ताला बेला गांव पहुंचे, जहां पर गौ तस्कर पिकअप वाहन को छोड़कर दो मोटरसाइकिलों पर सवार होकर चंदवक की तरफ भागने लगे।

पुलिस के अनुसार एक मोटरसाइकिल पर बैठे गौ तस्करों ने चंदवक थाने की टीम पर जान मारने की नियत से गोली चलाई तो पुलिस टीम ने भी आत्मरक्षा में गोली चलानी शुरू कर दी।

पुलिस ने बताया कि इस दौरान जौनपुर के मुथरापुर कोटवा के रहने वाले सलमान के सीने में गोली लगने के बाद सामुदायिक स्‍वास्‍थ्‍य केन्‍द्र (सीएचसी) ले जाया गया। पुलिस के अनुसार हालांकि सीएचसी के चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उसे जौनपुर जिला चिकित्सालय भेज दिया, जहां उसकी मौत हो गई।

पुलिस कार्रवाई में सलमान के अलावा वाराणसी के चौबेपुर के निवासी नरेन्द्र यादव, टड़िया के रहने वाले गोलू यादव के पैरों में गोली लगी है, जिन्‍हें गिरफ्तार कर उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि दूसरी मोटरसाइकिलों पर सवार राहुल यादव, राजू यादवऔर आजाद यादव फरार हो गये। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।

प्रमुख खबरें

Gautam Gambhir ने गृह मंत्री Amit Shah से की मुलाकात, मार्गदर्शन के लिए जताया आभार

हाथ में हथियार, आंखों में गुस्सा और पानी के अंदर एक्शन, MYSAA Teaser में छाईं Rashmika Mandanna

Rajasthan Mayor Election में BJP का जलवा, Ajmer से लेकर Pali तक Congress को झटका

Pizza Burger के दौर में भूला UP का पारंपरिक Bhakosa, चने की दाल और गेहूं के आटे से बनता है नाश्ता