गाय की जान बचाने के लिए नहीं की वर्दी की भी चिंता, नमाजियों के साथ मिलकर Police अधिकारी ने नाले से निकाला बाहर

By रितिका कमठान | Jun 30, 2023

बकरीद के मौके पर नमाजियों को एक गाय नाले में फंसी दिखाई दी। इस गाय को बाहर निकालने के लिए नमाजियों ने पुलिस के साथ काम किया और उस गाय की जान बचाई। ये घटना उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद की बताई जा रही है जहां इंसानियत की मिसाल नमाजियों और पुलिस ने पेश की है।

इसी कड़ी में बकरीद के मौके पर नमाज अदा कर आ रहे लोगों ने जूते उतारकर सीढ़ी लगाई और नाले में उतरे और गाय को नाले से बाहर निकालने की कोशिश शुरू की गई। इस दौरान एक मोटी रस्सी की मदद से गाय की जान बचाने की कोशिश की गई। पुलिस और लोगों की एक घंटे की जीतोड़ मेहनत के बाद गाय को नाले से बाहर निकाला गया।

जानकारी के मुताबिक गाय नाले के दलदल में अधिक फंस गई थी। ऐसे में लोगों का उसको बाहर निकालना संभव नहीं था। ऐसे में उसकी जान बचाने के लिए जेसीबी बुलाई गई। चौकी इंचार्ज व बकरीद की नमाज अदा कर लौट रहे नमाजियों ने अपने कपड़ों की चिंता किए बिना गाय की जान बचाने की कोशिश की। कई लोगों ने इस पूरी घटना का वीडियो भी बनाया जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

गाय का किया गया इलाज

गाय के गड्डे में गिरने, दलदल में फंसे होने और बाहर निकलने के दौरान गाय को काफी समस्या व चोटों का सामना करना पड़ा था। गाय को बाहर निकालने के बाद उसे साफ पानी से नहलाया गया। उसका पशु चिकित्सक से इलाज करवाया गया, जिसके बाद गाय की स्थिति में सुधार है।

प्रमुख खबरें

Ganesh Chaturthi Celebration: फिल्मी या कस्टमाइज्ड मूर्ति से बचें, जानें गणेश चतुर्थी के लिए शास्त्र समम्मत Idol Selection के संबंधी कड़े नियम

FSSAI ने Marche Retail का लाइसेंस 30 दिन के लिए निलंबित किया, SDP Industries पर भी कार्रवाई

भारत बनेगा पोत निर्माण का वैश्विक केंद्र, Rajnath Singh ने बंगाल में 3,500 करोड़ की योजनाओं की रखी नींव

India vs Sri Lanka 2nd Test: Padikkal और Gill के अर्धशतक, भारत 187/3 पर मजबूत