Maharashtra में गोमांस ले जाने के संदेह में ‘गौरक्षकों’ने एक व्यक्ति की पीट-पीट कर हत्या की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 26, 2023

मुंबई। महाराष्ट्र के नासिक जिले में गोमांस ले जाने के संदेह में कथित ‘गौरक्षकों’ के एक समूह ने एक 32 वर्षीय व्यक्ति की पीट-पीट कर हत्या कर दी। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। नासिक में पिछले करीब दो सप्ताह के भीतर यह दूसरी घटना सामने आई है, जब कथित गौरक्षकों द्वारा किसी व्यक्ति की हत्या कर दी गई। एक अधिकारी ने बताया कि घटना शनिवार शाम करीब साढ़े पांच बजे नासिक के इगतपुरी इलाके में घोटी-सिन्नार रोड पर गंभीरवाड़ी के पास हुई। घोटी पुलिस ने बताया कि इस मामले में 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

इसे भी पढ़ें: मादक पदार्थों को भारत से जड़ से खत्म करेगी सरकार, देश के जरिये तस्करी नहीं होने दी जाएगी: अमित शाह

अधिकारी ने बताया कि कुरेशी की शिकायत के आधार पर घोटी पुलिस ने 11 लोगों को गिरफ्तार किया और हत्या के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि मांस के नमूनों को परीक्षण के लिए ‘फोरेंसिक लैब’ भेजा गया है। मामले की जांच जारी है। इससे पुलिस ने बताया था कि आठ जून को टेंपो में मवेशी ले जा रहे तीन लोगों पर कथित तौर पर ‘गौरक्षकों’ के एक समूह ने हमला कर दिया था। उनमें से एक लुकमान अंसारी (23) का शव 10 जून को इगतपुरी इलाके के घाटनदेवी में एक घाटी से बरामद हुआ था।

प्रमुख खबरें

प्रदर्शनकारियों को हथियार! Trump के दावे पर भड़का Iran, UN Security Council से बोला- एक्शन लें।

West Asia संकट के बीच MEA का बड़ा एक्शन, Iran से 1862 भारतीयों की सुरक्षित वापसी में मदद की

CM Nishant Kumar के नारों पर Nitish की मुस्कान, क्या Bihar में पक रही है कोई Political खिचड़ी?

नजफगढ़ का ‘प्रिंस’: जिसने आईपीएल का सपना पूरा करने के लिए कांस्टेबल की परीक्षा छोड़ दी थी