CPI नेता D Raja का बड़ा बयान, West Bengal को Tamil Nadu की तरह BJP से लड़ना होगा

By अंकित सिंह | Apr 23, 2026

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए जारी मतदान के बीच, सीपीआई नेता डी राजा ने गुरुवार को डीएमके के नेतृत्व वाले गठबंधन की जीत और भाजपा की हार का विश्वास जताया। अपना वोट डालने के बाद मीडिया से बात करते हुए राजा ने मतदाताओं से बड़ी संख्या में मतदान करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि मैं चेन्नई शहर का मतदाता हूं। मैं आया और अपना वोट डाला। मैं सभी मतदाताओं से अपील करता हूं कि वे आएं और अपने मताधिकार का प्रयोग करें। यह हमारे लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए एक महत्वपूर्ण अधिकार है... मेरा मानना ​​है कि डीएमके के नेतृत्व वाला गठबंधन चुनाव जीतेगा और डीएमके सरकार बनाएगी।

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण में बृहस्पतिवार को मतदान के शुरुआती दो घंटों में 18.76 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। अभूतपूर्व सुरक्षा व्यवस्था के बीच 16 जिलों की 152 विधानसभा सीटों पर सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ और सुबह नौ बजे तक 3.60 करोड़ मतदाताओं में से 18.76 प्रतिशत ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। निर्वाचन आयोग के मुताबिक, शुरुआती दो घंटों में बांकुड़ा विधानसभा क्षेत्र में सबसे अधिक 22.05 प्रतिशत मतदान हुआ। इसके बाद मुर्शिदाबाद के समसेरगंज में 21.85 प्रतिशत और पश्चिम मेदिनीपुर के चंद्रकोणा में 21.83 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। 

इसे भी पढ़ें: Prabhasakshi NewsRoom: मतदान के साथ बढ़ रहा सियासी तापमान, Tamil Nadu और West Bengal में कड़ी टक्कर

इसके बाद मालदा के चांचल में 15.64 प्रतिशत और हरिश्चंद्रपुर में 15.98 प्रतिशत मतदान हुआ। कुछ स्थानों पर ईवीएम में खराबी के कारण मतदान प्रभावित हुआ। अधिकारियों ने कहा कि इन्हें ठीक करने का काम जारी है। कांग्रेस के सूरी से उम्मीदवार संजय अधिकारी ने आरोप लगाया कि सुबह सात बजे मतदान केंद्र पहुंचने के बावजूद ईवीएम में खराबी के कारण वह वोट नहीं डाल सके। उन्होंने करीब एक घंटे तक मतदान रुके रहने के बाद कहा कि हमने जिला मजिस्ट्रेट और स्थानीय मतदान अधिकारी से शिकायत कर दी है, लेकिन अब तक मशीन ठीक नहीं हुई है। बूथ के बाहर सैकड़ों मतदाता कतार में खड़े हैं और यहां निर्वाचन आयोग का कोई प्रतिनिधि नहीं है, जो बता सके कि मतदान फिर कब शुरू होगा।

प्रमुख खबरें

Pakistan: Imran Khan की रिहाई के लिए PTI का इस्लामाबाद मार्च अब 4 अक्टूबर को होगा

Digital Media: स्कूलों में Smartphone बैन और बच्चों के लिए बने राष्ट्रीय नीति, रिपोर्ट में मांग

Asian Games में MMA पदक विजेता Suchika Tariyal ने सेमीफाइनल के फैसले पर उठाए सवाल

SEBI ने Omaxe और 5 अन्य पर लगाया बैन, 1.92 करोड़ का जुर्माना भी ठोका