सीताराम येचुरी की अगुवाई में माकपा का प्रतिनिधिमंडल नेपाल जायेगा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 25, 2018

नयी दिल्ली। नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी (एनसीपी) के आमंत्रण पर माकपा के महासचिव सीताराम येचुरी की अगुवाई में पार्टी का प्रतिनिधिमंडल गुरुवार को नेपाल जायेगा। माकपा द्वारा बुधवार को जारी बयान के अनुसार नेपाल में सत्तारूढ़ एनसीपी के आमंत्रण पर पार्टी का प्रतिनिधिमंडल पांच दिवसीय नेपाल यात्रा पर गुरुवार को रवाना होगा। दो सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल में येचुरी और पार्टी की केन्द्रीय समिति के सदस्य जोगेन्द्र शर्मा शामिल हैं। 

यात्रा का मकसद एनसीपी नेतृत्व के साथ माकपा का प्रतिनिधिमंडल द्विपक्षीय मुद्दों पर विचार विमर्श करेगा। इस दौरान माकपा के दोनों नेता नेपाल के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से भी मुलाकात करेंगे। 

प्रमुख खबरें

पूर्व उपराष्ट्रपति Jagdeep Dhankhar की AIIMS में कार्डियो-न्यूरो जांच, अभी अस्पताल में ही रहेंगे

46 साल के दिग्गज Ronaldinho इटली के क्लब Ravenna में शामिल, Forli के खिलाफ होगा मैच

न्यायिक प्रणाली पर टिप्पणी कर बाहर निकले वकील पर Delhi High Court सख्त, आचरण को बताया निंदनीय

IWL के 10वें सत्र का आगाज शुक्रवार को, East Bengal और गोकुलम केरल के बीच कल्याणी में भिड़ंत