CPIM Protest: मतदाता सूची SIR के खिलाफ माकपा का दिल्ली में प्रदर्शन, पुतला फूंका

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 20, 2026

माकपा नेताओं ने मतदाता सूची के जारी ‘विशेष गहन पुनरीक्षण’ (एसआईआर) के खिलाफ मंगलवार को प्रदर्शन किया और इस दौरान उन्होंने “वोट चोरी-एसआईआर” लिखा हुआ एक पुतला भी जलाया। पार्टी की वरिष्ठ नेता वृंदा करात ने कहा कि जो लोग मतदान के अधिकार का बचाव कर रहे हैं, वे अच्छाई की ताकतों का प्रतिनिधित्व करते हैं। यह विरोध प्रदर्शन एकेजी भवन स्थित मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) मुख्यालय के बाहर किया गया, जहां से पार्टी नेताओं ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ नारे लगाते हुए मार्च निकाला।

अच्छे लोग वे हैं जो मत देने के अधिकार की रक्षा कर रहे हैं। बुरे लोग वे हैं जो लोकतंत्र को नष्ट कर रहे हैं और मतदान का अधिकार छीन रहे हैं।” माकपा नेता सुभाषिनी अली ने ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (कॉजपा) के नेताओं सौरभ दास और आशुतोष रांका की गिरफ्तारी और उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजे जाने की निंदा की। उन्होंने सरकार पर आरोप लगाया कि वह सरकार की आलोचना करने वालों को डराने-धमकाने की कोशिश कर रही है।

प्रमुख खबरें

Kullu में पुलिस टीम पर भीड़ का हमला, BJP प्रवक्ता राकेश जामवाल ने सरकार को घेरा

देशभर में Dussehra की धूम, SCO में Rajnath Singh ने आतंकवाद पर दोहरे मापदंड के खिलाफ चेताया

FIFA चुनाव से पहले एशियाई देशों का समर्थन जुटाने Japan दौरे पर जाएंगे Gianni Infantino

Harmanpreet Kaur के नाबाद 91 रन से भारत ने Zimbabwe के सामने रखा 217 का लक्ष्य