CPL 2020: निकोलस पूरण ने टी20 करियर का पहला शतक जमाया, वॉरियर्स को दिलाई जीत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 31, 2020

पोर्ट ऑफ स्पेन। निकोलस पूरण ने अपने टी20 करियर का पहला शतक जमाया जिससे गयाना अमेजॉन वारियर्स ने खराब शुरुआत से उबरकर कैरेबियाई प्रीमियर लीग (सीपीएल) क्रिकेट टूर्नामेंट में सेंट कीट्स एंड नेविस पैट्रियट को 21 गेंद शेष रहते हुए तीन विकेट से हराया। वारियर्स ने 151 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए तीन विकेट 25 रन पर गंवा दिये थे। इसके बाद पूरण ने 45 गेंदों पर चार चौकों और दस छक्कों की मदद से नाबाद 100 रन बनाये। उन्होंने रोस टेलर (27 गेंदों पर नाबाद 25) के साथ चौथे विकेट के लिये 11.5 ओवर में 128 रन की अटूट साझेदारी की जिससे वारियर्स 17.3 ओवर में तीन विकेट पर 153 रन बनाने में सफल रहा। इससे पहले पैट्रियट्स से पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने पर जोशुआ डासिल्वा के 59 रन और दिनेश रामदीन के नाबाद 37 रन की मदद से पांच विकेट पर 150 रन बनाये थे।

इसे भी पढ़ें: टेस्ट करियर को मजबूत करना चाहता हूं, अगर आईपीएल में मौका मिला तो यह बोनस होगा: कॉर्नवाल

वारियर्स की सात मैचों में यह तीसरी जीत है जबकि पैट्रियट को छठी हार का सामना करना पड़ा। एक अन्य मैच में सेंट लूसिया जॉक्स ने अपने कम स्कोर का सफलतापूर्व बचाव करके बारबाडोस ट्रिडेंट्स को तीन रन से हराया। जॉक्स की यह सात मैचों में पांचवीं जीत है। बारबाडोस ने टास जीतकर सेंट लूसिया को पहले बल्लेबाजी के लिये आमंत्रित किया और उसकी टीम को 18 ओवर में 92 रन पर आउट कर दिया। सेंट लूसिया की तरफ से तीन बल्लेबाज ही दोहरे अंक में पहुंचे। बारबाडोस के लिये हेडन वाल्श ने तीन और रेमन रीफर ने दो विकेट लिये। बारबाडोस के सामने छोटा लक्ष्य था लेकिन उसकी टीम सलामी बल्लेबाज जॉनसन चार्ल्स के 42 गेंदों पर 39 रन के बावजूद निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट पर 89 रन ही बना पायी। सेंट लूसिया की तरफ से केसरिक विलियम्स और जावेल ग्लेन ने दो . दो विकेट लिये। आखिरी ओवर में बारबाडोस को नौ रन की जरूरत थी लेकिन रोस्टन चेज ने इस ओवर में केवल पांच रन दिये।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Delhi Paharganj Fire | पहाड़गंज में खिलौना गोदाम में लगी भीषण आग, मलबे से बरामद हुए दो जले हुए शव

Delhi में समय से पहले गर्मी की दस्तक! सामान्य से 5 डिग्री ऊपर पहुंचा पारा, हवा की गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में

बाजार में लौटी रौनक! Sensex 550 अंक उछला, Nifty 24600 के पार, भारी बिकवाली के बाद निवेशकों ने ली राहत की सांस

आतंकवाद अस्तित्व के लिए खतरा! भारत ने UN में ISIS और Al-Qaeda के खिलाफ सामूहिक युद्ध का किया आह्वान