INDIA गठबंधन में पड़ी दरार? दिल्ली की सभी 7 सीटों पर कांग्रेस ने ठोका अपना दावा, AAP का भी आया बयान

By अंकित सिंह | Aug 16, 2023

कांग्रेस ने बुधवार को संकेत दिया कि वह अगले साल दिल्ली की सभी 7 सीटों पर लोकसभा चुनाव लड़ेगी और आम आदमी पार्टी (AAP) के साथ कोई गठबंधन नहीं करेगी। राष्ट्रीय राजधानी में यह कदम I.N.D.I.A गठबंधन की एकता के लिए एक झटका है। यह घटनाक्रम कांग्रेस नेताओं और उसकी दिल्ली इकाई के बीच पार्टी मुख्यालय में एक बैठक के बाद सामने आया, जिसकी अध्यक्षता कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने की। बैठक में राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल, दिल्ली इकाई के प्रमुख चौधरी अनिल कुमार, प्रभारी दीपक बाबरिया, अलका लांबा, हारून यूसुफ, अजय माकन और कई अन्य लोग भी शामिल हुए।

इसे भी पढ़ें: 'लोगों को बांटकर राजनीति कर रही BJP', Sharad Pawar बोले- I.N.D.I.A. की बैठक में भाजपा के खिलाफ बनेगी रणनीति

आप ने क्या कहा

कांग्रेस द्वारा दिल्ली की सभी 7 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की खबरों पर AAP नेता और दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि ऐसी बातें आती रहेंगी। जब INDIA के घटक दल मिलकर बैठेंगे, जब सभी पार्टियों का शीर्ष नेतृत्व एक साथ बैठकर सीटों के बंटवारे पर चर्चा करेगा तब पता चलेगा कि किस पार्टी को कौन सी सीटें मिल रही हैं। इस बीच, खड़गे ने एक ट्वीट में कहा, ''लोकसभा चुनाव के मद्देनजर आज दिल्ली कांग्रेस के नेताओं से चर्चा हुई। दिल्ली कांग्रेस को फिर से सक्रिय करना हमारी प्राथमिकता है, जिसमें सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं की भागीदारी जरूरी है। हमने दिल्ली को समृद्ध और खुशहाल बनाया है, दिल्ली के लोगों के लिए हमारा संघर्ष आगे भी जारी है।”

प्रमुख खबरें

Festival Season से पहले Sugar Price में भारी उछाल, सरकार ने Import Duty हटाने और स्टॉक लिमिट पर शुरू किया विचार

पाकिस्तान में अक्टूबर से क्रिकेट का घमासान, श्रीलंका और इंग्लैंड के साथ खेलेगा त्रिकोणीय श्रृंखला

Manchester City के Midfield में मची खलबली, Rodri के बाद Tijjani Reijnders ने भी Al Qadsiah से मिलाया हाथ

Jose Mourinho का बड़ा खुलासा: Real Madrid के प्रस्ताव पर संशय में थे Rodri, इसलिए Barcelona जाना ही बेहतर