Christmas Nail Art: क्रिसमस पार्टी की शान बढ़ाएं, 2025 के इन 4 लेटेस्ट नेल आर्ट आइडियाज से हाथों को दें नया अंदाज

By दिव्यांशी भदौरिया | Dec 22, 2025

क्रिसमस त्योहार को सेलिब्रेट करने के लिए अब ज्यादा दिन बचें नहीं है। आप सभी क्रिसमस की तैयारी जरुर कर रहे हैं। अगर आप भी क्रिसमस पर पार्टी और खूज मजे करने वाले हैं, तो आप थीम के अनुसार ही तैयार होते हैं। यदि आप भी थीम बेस्ड क्रिसमस पार्टी अटेंड करने वाली हैं, तो अपने हाथों को भी सुंदर लुक दें। अपने नेल्स को क्रिसमस स्टाइल वाली नेल आर्ट डिजाइन क्रिएट कर सकते हैं। इन डिजाइंस को चूज करके आप घर पर नेल आर्ट बना सकते हैं।

क्रिसमस ट्री डिजाइन

क्रिसमस पर अगर आप अपने नाखूनों को सुंदर लुक देना चाहते हैं, तो आप सबसे पहले नेल्स पर बेज कलर की नेल पेंट लगाएं और फिर ग्रीन गोल्डन कलर के नेल पेंट से ट्री का डिजाइन बना लें। इस तरह की नेल आर्ट आपके नेल्स पर सूट करेगी।

स्नो स्काई ब्लू नेल आर्ट

स्काई ब्लू की स्नो वाली नेल आर्ट बनाने के लिए आप सबसे पहले ब्लू कलर की नेल पेंट नाखूनों पर लगा लें और फिर व्हाइट कलर के पेंसिल नेल पेंट से स्नो बना सकते हैं। इस डिजाइन को बनाने में ज्यादा मेहनत नहीं लगती है। अगर आप से ज्यादा महीन डिजाइन न बनें, तो सिर्फ व्हाइट डॉट बनाएं।

 ब्लैक ट्री लुक

 इस डिजाइन के लिए आपको ब्लैक कलर की नेल पेंट लगाकर गोल्डन कलर से ट्री और अन्य डिजाइन बना लें। क्रिसमस पार्टी के लिए इस तरह की नेल आर्ट डिजाइन काफी सुंदर लगते हैं। इसको आप सिंपल तरीके से भी डिजाइन कर सकती हैं।  

ग्रीन गोल्डन नेल आर्ट

अगर आप बिल्कुल सिंपल डिजाइन बनाना चाहते हैं, तो यह डिजाइन आपके लिए बेस्ट है। सबसे पहले आप अंगूठा, छोटी फिंगर और इंडेक्स फिंगर के नाखूनों पर ग्रीन कलर की नेल पेंट लगा लें। बाकी बची हुई दोनों फिंगर के नाखूनों पर ट्रांसपेरेंट नेल पेंट लगाएं, इसके बाद आप गोल्डन और ग्रीन नेल पेंट से डिजाइन बनाएं।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

ChatGPT के Free Users सावधान! अब जवाबों के साथ दिखेंगे Sponsored Ads, OpenAI का बड़ा टेस्ट

Kerala Express में सवार होकर दिल्ली आये Thiruvananthapuram के BJP Mayor और Councillors, रेलवे स्टेशनों पर हुआ भव्य स्वागत

Team India को बड़ी राहत, हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हुए Abhishek Sharma, तिलक वर्मा ने दिया Health Update

Lok Sabha में Rahul Gandhi पर भड़के गिरिराज सिंह, बोले- ये झूठ की खेती करते हैं