Resume Tips: जॉब के लिए इस तरह बनाएंगे अपना Resume, झट से हो जाएगा आपका सेलेक्शन

By अनन्या मिश्रा | Apr 23, 2024

पढ़ाई पूरी होने के बाद हर कोई अच्छी नौकरी पाना चाहता है। कई लोगों का विदेश में नौकरी करने का सपना होता है। तो वहीं कुछ लोग अपनी जॉब चेंज करना चाहते हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए है। दरअसल, अच्छी नौकरी पाने के लिए अच्छा रेज्यूमे बनाना बेहद जरूरी होता है। जब आपका रेज्यूमे अच्छा होगा, तो आपका सेलेक्शन होने के ज्यादा चांसेज होंगे।

 

आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि एक अच्छे रेज्यूमे के लिए आपको इसमें किन-किन चीजों को शामिल करना जरूरी है।

इसे भी पढ़ें: योगेश मिश्रा के इन 3 ट्रिक को जानें और एक साल में क्रैक करें यूपीएससी


स्पष्ट फॉर्मेट

इंप्रेसिव रिज्यूमे तैयार करने के लिए सबसे पहले एक साफ और आसानी से पढ़ा व समझा जाने वाला फॉर्मेट चुनें। अपने रिज्यूमे को प्रोफेशनल दिखाने के लिए साइज, फॉन्ट और हेडिंग का उपयोग करना चाहिए। इसके अलावा रिज्यूमे में अनावश्यक ग्राफिक्स या फिर रंगो के ओवरलोड से बचना चाहिए।


अच्छे से लिखें कार्य अनुभव

रिज्यूमे में अपने कार्य अनुभव से विशेष उपलब्धियों को प्रस्तुत करने पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। अगर संभव हो तो अपने काम के प्रभाव को दिखाने के लिए अपने कामों को आंकड़ों में लिखने का प्रयास करना चाहिए।


योग्यता लिखें

काम का एक्सपीरियंस को लिखने के बाद अपनी क्वालिफिकेशन के बारे में लिखना चाहिए। सबसे पहले अपनी बड़ी डिग्री के बारे में लिखना चाहिए। इसके बाद PG Degree के बारे में लिखें। फिर ग्रेजुएशन और अन्य योग्यताओं के बारे में लिखना चाहिए।


स्किल्स के बारे में बताएं

रिज्यूमे में अपनी स्किल्स के बारे में अच्छे से बताना चाहिए। वहीं इस बात का भी खास ख्याल रखना चाहिए कि आप जिस भी पोस्ट के लिए अप्लाई करने जा रहे हैं। उस पोस्ट के लिए मांगी गई स्किल्स को भी रिज्यूमे में जोड़ सकते हैं।


कॉन्टैक्ट डिटेल्स

रिज्यूमे में अपना कॉन्टैक्ट जरूर डालना चाहिए। आप रिज्यूमे में अपना फोन नंबर, व्हाट्सएप नंबर और ईमेल आदि डालना चाहिए। इसके अलावा आप इसमें अपना एड्रेस डाल सकते हैं। 

प्रमुख खबरें

राष्ट्रपति ने चिरंजीवी-वैजयंती माला को पद्म विभूषण से किया सम्मानित, PM Modi भी रहे मौजूद

निज्जर हत्याकांड में 3 भारतीयों को हिरासत में लिए जाने पर आया विदेश मंत्रालय का बयान, कनाडा से औपचारिक राजनयिक संवाद नहीं हुआ

Tamil Nadu: शिवकाशी में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट से 8 लोगों की मौत

The Deoliwallahs | 3000 चीनी नागरिकों को क्यों बना लिया गया था बंदी? | Matrubhoomi