भारत के तेज गेंदबाज आवेश खान ने कोच राहुल द्रविड़ को लेकर दिया बड़ा बयान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 18, 2022

राजकोट। भारत के तेज गेंदबाज आवेश खान ने पहले तीन मैचों में विकेट नहीं मिलने के बाद दबाव महसूस किया लेकिन उन्होंने कहा कि मुख्य कोच राहुल द्रविड़ के भरोसे ने उन्हें चौथे टी20 मैच में मैच जिताने वाला प्रदर्शन करने के लिये प्रेरित किया। आवेश ने अपने कैरियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए चौथे मैच में 18 रन देकर चार विकेट लिये। उन्होंने शुक्रवार को मीडिया से बातचीत में कहा ,‘‘ पिछले चार मैचों से टीम में बदलाव नहीं हुआ है जिसका श्रेय राहुल सर को जाता है। वह सभी को मौका देते हैं और लंबा मौका देते हैं।’’

इसे भी पढ़ें: SA के खिलाफ सीरीज जीतने की उम्मीदें बरकरार, भारत ने 82 रनों से दर्ज की जीत, कार्तिक और आवेश चमके

उन्होंने कहा ,‘‘ मैने ईशान से बात की और उसने कहा कि हार्डलैंग्थ गेंद खेली नहीं जा रही। कुछ गेंदों को उछाल मिल रहा है और कुछ नीची रह रही है। मैने स्टम्प पर आक्रमण करने की रणनीति बनाई और लगातार हार्ड लैंग्थ गेंद डाली। मेरा काम अच्छी गेंदबाजी करना है, विकेट मिलना मेरे हाथ में नहीं है।’’ टी20 विश्व कप टीम में जगह बनाने की संभावना के बारे में उन्होंने कहा ,‘‘ चयन मेरे हाथ में नहीं है। मैं हर मैच में अपना शत प्रतिशत देना चाहता हूं। मैं बाद में मलाल नहीं रखना चाहता कि मैने प्रदर्शन में कमी रखी।

प्रमुख खबरें

UNLF P शांति समझौता मणिपुर में स्थिरता की राह में बड़ा कदम: सरकार

Amarjit Singh Chawla मामले में SIT करेगी जांच, CM Bhagwant Mann ने दिया सख्त कार्रवाई का भरोसा

VVS Laxman अब सीनियर चयन समिति की सभी बैठकों में रहेंगे मौजूद, BCCI का फैसला

Shreyas Iyer के तूफानी शतक से भारत ने West Indies को आठ विकेट से रौंदा