Prabhasakshi's Newsroom। देश ने खोया अपना सबसे बहादुर बेटा, शुक्रवार को होगा अंतिम संस्कार

By अनुराग गुप्ता | Dec 09, 2021

भारत की आंखें नम हैं क्योंकि भारत ने अपना सबसे बड़ा सैन्य अधिकारी खो दिया। बीती दोपहर को खबर सामने आई कि तमिलनाडु के कुन्नूर में Mi17 हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसमें प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल बिपिन रावत समेत 14 लोग सवार थे। पूरा देश दुआ कर रहा था कि सभी लोग सुरक्षित हों लेकिन जैसे-जैसे समय गुजर रहा था शव बरामद हो रहे थे और शाम होते-होते वायुसेना ने जनरल बिपिन रावत की मौत की जानकारी दी। जिससे पूरा देश स्तब्ध था। शुक्रवार को जनरल बिपिन रावत का अंतिम संस्कार किया जाएगा। 

इसे भी पढ़ें: CDS जनरल बिपिन रावत समेत 13 लोगों के निधन पर सदन ने जताया शोक, राजनाथ बोले- सैन्य सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार 

आपको बता दें कि जनरल बिपिन रावत का पार्थिव शरीर आज दिल्ली लाया जाएगा। जिसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत तमाम नेता और अधिकारीगण श्रद्धाजलि देंगे और शुक्रवार को अंतिम संस्कार होगा। सीडीएस जनरल बिपिन रावत की दो बेटियां हैं। इनमें से एक मुंबई में रहती है जबकि दूसरी उनके साथ रहती थी।

प्रमुख खबरें

Emmy Awards 2026 Winners List | Noah Wyle से लेकर Allison Janney तक, इस रात की सबसे बड़ी जीत के बारे में जानें

Dollar के मुकाबले Rupee 30 पैसे गिरकर 95.84 के स्तर पर खुला

Meta Child Safety India | सुरक्षा से नो कॉम्प्रोमाइज, Meta अब सुरक्षा एजेंसियों से साझा करेगा बच्चों के यौन शोषण का डेटा, सरकार की चेतावनी के बाद फैसला

Bihar Flood से 50 लाख लोग प्रभावित, Mallikarjun Kharge और Rahul Gandhi ने राहत कार्य में जुटने की अपील की