Australia में Cricket फैन को 'Free Imran Khan' टीशर्ट पहनना पड़ा भारी, मचा जमकर ड्रामा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 28, 2026

‘फ्री इमरान खान’ लिखी टीशर्ट पहनने के कारण यहां एक क्रिकेट प्रशंसक को शेफील्ड शील्ड फाइनल देखने के लिए स्टेडियम में प्रवेश करने से रोक दिया गया, जिससे विवाद खड़ा हो गया। बाद में हालांकि अधिकारियों ने इसे राजनीतिक बयान के बजाय मानवीय मुद्दा मानते हुए अपना रुख बदल लिया। ‘सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड’ के अनुसार सुरक्षा कर्मचारियों ने विक्टोरिया और साउथ ऑस्ट्रेलिया के बीच शेफील्ड शील्ड फाइनल के पहले दिन जंक्शन ओवल में प्रवेश करने से पहले ल्यूक ब्राउन नाम के प्रशंसक से अपनी टीशर्ट ढकने को कहा।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के एक प्रवक्ता ने इसी अखबार से कहा, ‘‘क्रिकेट समुदाय में इमरान खान की भलाई को लेकर चिंता को देखते हुए हमारा मानना ​​है कि यह एक मानवीय मुद्दा है और हम उसी के अनुसार कार्रवाई करेंगे। ’’ यह घटना 14 पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट कप्तानों द्वारा एक याचिका पर हस्ताक्षर करने के कुछ दिनों बाद हुई है जिनमें सुनील गावस्कर, कपिल देव और ग्रेग चैपल जैसे दिग्गज शामिल हैं। इस याचिका में पाकिस्तानी सरकार से जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री को उचित चिकित्सा देखभाल और मानवीय व्यवहार प्रदान करने का आग्रह किया गया था। इमरान खान 2023 से जेल में हैं।

प्रमुख खबरें

Wednesday Remedies: बुधवार और गणपति पूजा का खास कनेक्शन, संकटनाशन स्तोत्र से दूर होगी हर समस्या

KPSC Recruitment Scam: कर्नाटक और Ahmedabad में ED की बड़ी कार्रवाई, 22 ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी

NEET प्रोटेस्ट से चर्चा में आए Abhijeet Dipke को NDA का न्योता, क्या छोड़ेंगे नो-पॉलिटिक्स वाला स्टैंड?

Zohran Mamdani ने New York में Broadway नाटकों के मुफ्त टिकट के लिए जारी किया बहुभाषी वीडियो