By रेनू तिवारी | Jan 11, 2020
बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला का नाम उनकी फिल्मों के लिए कम, रिलेशनशिप से जुड़ी खबरों को लेकर ज्यादा सुर्खियों में रहता हैं। हाल ही में उर्वशी रौतेला के एक्स बॉयफ्रेंड क्रिकेटर हार्दिक पांडया ने अपनी गर्लफ्रेंड नताशा स्तानकोविक से सगाई कर ली थी, जिसपर उर्वशी रौतेला ने कमेंट करके कहा था कि जिंदगी में किसी भी चीज की जरूरत हो तो बताना जरूर।
इसे भी पढ़ें: दीपिका का JNU जाना फिल्म प्रमोशन था, विचारधारा होती तो पुलवामा, CAA पर क्यों चुप थी?
गॉसिप गलियारों में खबरे उड़ रही थी कि हार्दिक से ब्रेकअप के बाद उर्वशी रौतेला ऋषभ पंत को डेट कर रही थी। दोनों के लव अफेयर की पुष्टि अभी तक किसी ने नहीं की हैं अंग्रेजी वेबसाइट स्पॉटब्वॉय ने दोनों के लव एंगल को लेकर खबर छापी थी। स्पॉटब्वॉय ने ही यह खबर भी छापी है उर्वशी रौतेला ऋषभ पंत को बार-बार कॉन्टेक्ट करने की कोशिश कर रही थीं जिससे परेशान होकर पंत ने उन्हें ब्लॉक कर दिया।
इसे भी पढ़ें: जेएनयू मामला: दीपिका पादुकोण को मिली काफी प्रशंसा, बहिष्कार का भी कर रही हैं सामना
कहा जा रहा है कि उर्वशी रौतेला और ऋषभ पंत के बीच सारे रिलेशन खत्म हो चुका हैं और ऋषभ पंत ने अपनी गर्लफ्रेंड ईशा नेगी के साथ सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर करके ईशा के साथ अपने रिलेशन के बारे में मीडिया को बता दिया, जिसके बाद से ही उर्वशी पंत को लगातार कॉल कर रही थी। ऋषभ पंत के ब्लॉक करने के बाद उर्वशी रौतेला ने भी उन्हें ब्लॉक कर दिया। ब्लॉक करने की खबरों को उर्वशी रौतेला के मेनेजर कंफर्म कर चुके हैं।