मायावती ने योगी सरकार पर साधा निशाना, कहा- प्रदेश में कोरोना वायरस से ज्यादा हावी है क्राइम वायरस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 22, 2020

लखनऊ। बसपा सुप्रीमो मायावती ने बुधवार को कानून-व्यवस्था को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यूपी में कोरोना वायरस से ज्यादा क्राइम वायरस हावी है। मायावती ने टवीट किया कि पूरे यूपी में हत्या व महिला असुरक्षा सहित जिस तरह से हर प्रकार के गंभीर अपराधों की बाढ़ लगातार जारी है उससे स्पष्ट है कि यूपी में कानून का राज नहीं, बल्कि जंगलराज चल रहा है ....। उन्होंने कहा, .... अर्थात यूपी में कोरोना वायरस से ज्यादा अपराधियों का क्राइम वायरस हावी है। जनता त्रस्त है। सरकार इस ओर ध्यान दे। 

प्रमुख खबरें

BIADA MD ने Patliputra Industrial Area का लिया जायजा, अतिक्रमण और गंदगी पर कार्रवाई के निर्देश

Delhi में सुरक्षा पहरे के बीच प्रदर्शनकारी Connaught Place वॉशरूम और गुरुद्वारे में छिपे, कई हिरासत में

Donald Trump ने Truth Social पर पूछा सवाल, 8 युद्ध सुलझाने पर भी क्यों नहीं मिला नोबेल

उत्तराखंड के Hemkund Sahib के कपाट शीतकाल के लिए बंद, 3.84 लाख श्रद्धालुओं ने टेका मत्था