पाक सेना प्रमुख के परिवार से जुड़ी निजी जानकारी हासिल करने के मामले में आपराधिक कार्रवाई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 06, 2023

इस्लामाबाद। पाकिस्तानी प्राधिकारियों ने सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर के परिवार की निजी जानकारी हासिल करने के आरोप में छह अधिकारियों के खिलाफ आपराधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। शनिवार को प्रकाशित एक मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई। रिपोर्ट के मुताबिक, नागरिकों के डेटा को संग्रहित करके राष्ट्रीय पहचान पत्र और पासपोर्ट जारी करने का काम करने वाली शीर्ष राष्ट्रीय संस्था राष्ट्रीय डेटाबेल एवं पंजीकरण प्राधिकरण (नाडारा) ने जांच के बाद अपने कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की।

इसे भी पढ़ें: कश्मीर मुठभेड़ : उत्तरी सेना के कमांडर ने राजौरी में मुठभेड़ स्थल का दौरा किया

मौजूदा अध्यक्ष के निर्देश पर उच्चाधिकार प्राप्त जांच समिति ने लॉग-इन, उपयोगकर्ता आईडी, सिस्टम लॉग-इन और आईपी पते का तकनीकी रूप से विश्लेषण करके कुल 10 आरोपी अधिकारियों की पहचान की। तथ्यान्वेषी जांच के बाद, संदिग्धों से पूछताछ कर मामले की विस्तृत जांच शुरू की गयी। अधिकारियों के मुताबिक, छह जनवरी को मामले में आरोपपत्र दाखिल किया गया और जांच में दोषी पाए गए छह अधिकारियों को सेवा से निलंबित कर दिया गया।

प्रमुख खबरें

Elon Musk ने BJP को Reliance समर्थित कंपनियों के चंदे से जुड़ी खबरें साझा कीं

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन, Delhi में कड़ी सुरक्षा और रूट डायवर्जन लागू

Connaught Place Market शनिवार को बंद रहेगा, NDTA ने विरोध प्रदर्शन से नुकसान की जताई आशंका

भंगेल प्राथमिक चिकित्सालय से नवजात चोरी, Noida Police ने आरोपी महिला की तलाश में बनाई 3 टीमें