जम्मू-कश्मीर के सांबा में पीएसए के तहत अपराधी को हिरासत में लिया गया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 18, 2025

जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में मंगलवार को एक कथित अपराधी को कड़े जन सुरक्षा अधिनियम (पीएसए) के तहत हिरासत में लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि हिरासत में लिए गए व्यक्ति अयूब अहमद के खिलाफ कठुआ और सांबा जिलों के विभिन्न थानों में 16 प्राथमिकी दर्ज हैं।

प्रवक्ता ने बताया कि अहमद को सांबा के जिला मजिस्ट्रेट से औपचारिक हिरासत आदेश प्राप्त करने के बाद हिरासत में लिया गया है और इसके बाद उसे जिला जेल पुंछ में रखा गया है। पीएसए एक प्रशासनिक कानून है जो कुछ मामलों में बिना आरोप या सुनवाई के दो साल तक हिरासत में रखने की अनुमति देता है।

प्रमुख खबरें

Manik Saha ने पूरा किया वादा: Judo Star Asmita Dey को मिला 10 लाख का Check और अगरतला में अपना घर

Commonwealth Fencing Championship: लागोस में Team India का दबदबा, तीसरे दिन 3 Gold समेत जीते 5 पदक

England Test Captain Joe Root ने खिलाड़ियों पर से हटाया Night Curfew, कहा- अपनी Responsibility खुद समझें Team Members

India vs Sri Lanka Test: Washington Sundar के बाहर होने से Team India की बढ़ी मुश्किलें, लगा बड़ा झटका