ED की हिरासत में एक मुजरिम आज एक स्क्रिप्ट रचा गया, Arvind Kejriwal पर Manoj Tiwari ने कसा तंज

By एकता | Mar 24, 2024

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को ईडी की हिरासत से जल मंत्री आतिशी को दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने आतिशी को पानी की कमी का सामना कर रहे इलाकों में पानी के पर्याप्त टैंकर मुहैया कराने का निर्देश दिया है। अब केजरीवाल के इन दिशा-निर्देशों पर भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने तंज कसा है।

इसे भी पढ़ें: मैं जेल में हूं, इसके चलते लोगों को जरा भी तकलीफ नहीं होनी चाहिए... Arvind Kejriwal को सताई दिल्ली की जनता की फिक्र, Atishi को दिए ये निर्देश

उन्होंने दावा किया, ‘‘वास्तव में, वे (जनता) जश्न मना रहे हैं, मिठाइयां बांट रहे हैं और पटाखे फोड़ रहे हैं कि जिस आदमी ने दिल्ली को रुलाया वह अब सलाखों के पीछे है।’’ अभिनेता से नेता बने तिवारी ने कहा कि शहर की हालत दयनीय है, सीवर प्रणाली की हालत खराब है, लोग नल का गंदा पानी पीने को मजबूर हैं।

इसे भी पढ़ें: Arvind Kejriwal ने ईडी की हिरासत में रहते हुए दिया पहला आदेश, जल संबंधी समस्याओं को दूर करने के लिए कहा

उन्होंने कहा, ‘‘अगर आप दिल्ली की वास्तविक स्थिति जानना चाहते हैं, तो सड़कों पर जाएं और देखें। सीवर का पानी गलियों और घरों में जा रहा है। लोगों को पीने के लिए नल का गंदा पानी मिलता है। पानी की गुणवत्ता इतनी खराब है कि आपको बीमार कर सकती है।’’ उत्तर पूर्वी दिल्ली से भाजपा के उम्मीदवार ने कहा कि यह सब स्थानीय सरकार की अनदेखी की वजह से है और पिछले नौ साल में लोगों का उनमें भरोसा नहीं बचा।

प्रमुख खबरें

Tamil Nadu Assembly ने Madras High Court की मुख्य भाषा के रूप में तमिल को मान्यता देने का प्रस्ताव पारित किया

Kolkata Politics: अभिषेक बनर्जी के ऑफिस में तोड़फोड़ के बाद TMC-BJP में जुबानी जंग तेज, पुलिस ने 6 को किया गिरफ्तार

Delhi Lokayukta Justice Harish Chandra Mishra का 67 वर्ष की आयु में निधन

खड़गे ने Nadda को याद दिलाई Haldwani घटना, शुद्धिकरण पर FIR दर्ज करने को कहा