Noida : थाईलैंड से लाए गए कुख्यात अपराधी रवि काना को अदालत ने न्यायिक हिरासत में भेजा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 27, 2024

नोएडा। थाईलैंड में पकड़े गए कुख्यात अपराधी रवि काना और उसकी सहयोगी काजल झा को भारत वापस भेजे जाने के बाद नोएडा पुलिस ने शनिवार को यहां की एक अदालत में पेश किया, जहां से दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार थाईलैंड से प्रत्यर्पण कर लाए गए रवि काना और काजल को शुक्रवार दोपहर को नोएडा पुलिस ने दिल्ली हवाई अड्डे पर अपनी हिरासत में ले लिया था। रवि के खिलाफ सामूहिक बलात्कार और गैंगस्टर अधिनियम समेत अन्य मामले दर्ज हैं। 

इसे भी पढ़ें: Nagaland : जबरन वसूली के विरोध में नगालैंड में व्यापारिक प्रतिष्ठानों का अनिश्चितकालीन बंद

सूत्रों के मुताबिक, नोएडा पुलिस के आला अधिकारियों ने हिरासत के दौरान रवि काना और काजल से गहनता से पूछताछ की जिसमें उसे कई अहम सुराग मिले हैं। इस साल जनवरी में थाना बीटा-2 पुलिस द्वारा रवि काना और उसके गिरोह के 15 सदस्यों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की गई थी। इससे पहले पिछले साल दिसंबर मे नोएडा के थाना सेक्टर-39 में रवि काना और उसके गुर्गों पर सामूहिक बलात्कार का मुकदमा दर्ज हुआ था। रवि के गिरोह के कई सदस्यों और उसकी पत्नी मधु को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। मधु की गिरफ्तारी के बाद ही पुलिस को रवि और काजल के थाइलैंड भाग जाने की जानकारी मिली थी।

प्रमुख खबरें

दस साल में 150 पेपर लीक, 7.5 करोड़ छात्र प्रभावित, ‘छात्रों की गूंज’ में बोले राहुल

Mamata Banerjee का केंद्र पर प्रहार, Sonam Wangchuk के बहाने कहा - Democracy में बातचीत ही एकमात्र रास्ता

Sticker हटाने के लिए न करें Steel Scrubber का इस्तेमाल, ये Coconut Oil Hack बचाएगा आपके महंगे Utensils का लुक

डील कराने वालों को भी नहीं बख्श रहा ईरान, आगे का क्या है खौफनाक प्लान?