अमेरिकी ओलंपिक खेलों के सामने संकट, मैच नहीं होने से भारी नुकसान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 28, 2020

डेनवर। तोक्यो ओलंपिक खेलों के स्थगित होने से अमेरिका में खेल संस्थाओं के सामने भारी संकट खड़ा हो गया है जिनके सभी खेलों में 8,000 से ज्यादा स्पर्धाओं को रद्द करना पड़ा है। एसोसिएटिड प्रेस के विश्लेषण के अनुसार फरवरी से जून के बीच मिला जुलाकर 50 राष्ट्रीय संचालन संस्थाओं को 12.10 करोड़ डालर से ज्यादा के राजस्व का नुकसान होगा।

अमेरिका में एनजीबी खिलाड़ियों को ओलंपिक सपना पूरा करने और अन्य शीर्ष स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिये फंड मुहैया कराती है। अमेरिकी ओलंपिक और पैरालंपिक समिति (यूएसओपीसी) देश के ओलंपिक खेलों का काम देखती है।

इसे भी पढ़ें: कोरोना वायरस की चपेट में ऑस्ट्रेलिया का फुटबॉल खिलाड़ी

एनजीबी का 80 प्रतिशत बजट खिलाड़ियों की मदद के लिये होता है और अमेरिकी टेनिस संघ को छोड़कर एनजीबी को करीब 68.50 करोड़ डालर सालाना राजस्व मिलता है। ओलंपिक के स्थगित होने से महासंघों को एनबीसी से ओलंपिक वर्ष में मिलने वाली राशि नहीं मिलेगी। यूएसओपीसी के अनुसार अमेरिकी खेलों को होने वाला नुकसान 60 करोड़ डालर से 80 करोड़ डालर तक पहुंच सकता है।

प्रमुख खबरें

F&O Trading में घाटे का डर: SEBI के कड़े नियमों के बाद भी निवेशकों को औसतन ₹1.16 Lakh का भारी Loss

Data Privacy के साथ Meta का नया धमाका, Muse Glimmer AI Model अब सीधे आपके PC पर होगा डाउनलोड और कंट्रोल

ट्रंप मीडिया को $238 Million का भारी घाटा, Bitcoin और Crypto बाजार में गिरावट ने बढ़ाई Donald Trump की टेंशन

Banking Sector में UPI जैसा बदलाव लाएगा AI, कर्ज देने के पुराने तरीके बदलेंगे RBI Governor Sanjay Malhotra