अर्थव्यवस्था पर छाया संकट, छोटे कारोबारियों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 04, 2019

मुंबई। अर्थव्यवस्था का संकट और गहराता दिखाई दे रहा है। लघु उद्योग क्षेत्र में धारणा अर्थव्यवस्था के व्यापक हालातों से प्रभावित होने के संकेत हैं। यह बात सार्वजनिक क्षेत्र के सिडबी के एक तिमाही सर्वेक्षण में सामने आयी है। कुछ ही दिन पहले ही देश की अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर 25 तिमाहियों में सबसे निचले स्तर पर चले जाने यानी पांच प्रतिशत तक पहुंच जाने की बात सामने आयी है। ऐसे में यह सर्वेक्षण अर्थव्यवथा का संकट और गहराने की ओर इशारा करता है।

सर्वेक्षण रेटिंग एजेंसी क्रिसिल के साथ मिलकर किया गया है। इसे मंगलवार को जारी किया गया। हालांकि, इस क्षेत्र में रोजगार को लेकर धारणा सकारात्मक दिख रही है। आधिकारिक बयान के अनुसार क्रिसिडेक्स जून तिमाही में गिरकर 120 अंक पर आ गया जबकि इससे पिछली मार्च तिमाही में यह 122 अंक पर था। क्रिसिडेक्स सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग परिदृश्य का सूचकांक है।

प्रमुख खबरें

UN में भारत का पाकिस्तान पर जोरदार पलटवार, कश्मीर से ओसामा तक की याद दिलाई

शाम छह बजे तक देश और दुनिया के मुख्य घटनाक्रम

Asian Games में Ancy Sojan ने 6.53 मीटर कूद के साथ जीता सिल्वर, हरिता को 200m में ब्रॉन्ज

Tilak Nagar Slap Controversy पर Parvesh Verma की सफाई, जरनैल सिंह पर लगाए गंभीर आरोप