Sawan Fasting Food: सावन के व्रत में बोरियत दूर करेंगे ये Crispy Arbi Kebab, बिना प्याज-लहसुन के ऐसे बनाएं Recipe

By अनन्या मिश्रा | Aug 11, 2026

सावन के व्रत में अगर आप वही पुराना बोरिंग फलाहार खा-खाकर ऊब चुकी हैं। तो कुछ नया, क्रिस्पी और चटपटा ट्राई करना चाहती हैं। तो अरबी के कबाब आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन हैं। इसकी खासियत यह है कि इसके लिए आपको घंटों का समय नहीं देना होगा। आप कुछ ही मिनटों में इसको बनाकर तैयार कर सकती हैं। इतना ही नहीं इसका स्वाद भी बेहद लाजवाब होता है। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको इस डिश को बनाने के आसान तरीके के बारे में बताने जा रहे हैं।

अरबी को उबालें

सबसे पहले अरबी को प्रेशर कुकर या फिर भगोने में डालकर उबालें। इसके पकने के बाद अरबी का छिलका उतार लें। वहीं हाथों में हल्का तेल लगाकर इसको अच्छे से मैश करें और ध्यान रहे कि इसमें गांठ न रहे।

कबाब के लिए मिश्रण

कबाब का मिश्रण बनाने के लिए मैश की हुई अरबी में अदरक, हरी मिर्च, भुना जीरा पाउडर, हरा धनिया, अमचूर या नींबू का रस, सेंधा नमक और काली मिर्च डालें। फिर इसको अच्छे से मिक्स कर लें।

अच्छी बाइंडिंग के लिए और कुरकुरेपन के लिए इसमें सिंघाड़े का आटा, कुट्टू का आटा या आरारोट डालें। सभी चीजों को अच्छे से मिलाते हुए आते की तरह डो तैयार करें।

जानें कबाब बनाने का तरीका

कबाब बनाने के लिए हाथों पर थोड़ा सा तेल या घी लगाएं। फिर मिश्रण में से थोड़ा-थोड़ा हिस्सा लेकर गोल टिक्की या कबाब का आकार बनाएं। इसको हल्के हाथों से प्रेस करें, वरना इनके टूटने का डर रहता है।

फ्राई करने का प्रोसेस

सभी कबाब बनाने के बाद इनको एक प्लेट में रख दें। फिर दूसरी ओर गैस जलाकर इसमें पैन रखें और 2-3 बड़े चम्मच तेल या घी डालें। अब एक-एक करके सभी कबाब को पैन में रखें और स्लो फ्लेम में इनको शैलो फ्राई होने दें।

जब एक ओर से कबाब सुनहरे और कुरकुरे हो जाएं, तो इनको पलटें और दूसरी तरफ से भी क्रिस्पी होने तक सेंके। इस तरह से सभी कबाब फ्राई कर लें।

जानें सर्व करने का तरीका

इस आसान तरीके से गरमा-गरम अरबी के कबाब बनकर तैयार हैं। आप इसको हरी चटनी, दही और चाय के साथ सर्व कर सकती हैं। अगर आप तीखा खाना पसंद करती हैं, इसको लाल चटनी के साथ भी खा सकती हैं।

इन बातों का रखें ध्यान

उबली हुई अरबी को पूरी तरह से ठंडा होने के बाद ही इनको छीलें और मैश करें। वरना यह ज्यादा ही चिपचिपी हो जाएंगी।

कबाब को स्मूथ बनाने के लिए इसको मैशर की जगह मोटे कद्दूकस या कांटे से भी मैश कर सकते हैं।

प्रमुख खबरें

अपनी पहली परीक्षा में ही फेल हुआ Mecca Joint Defence Agreement, हूतियों ने पाकिस्तान-सऊदी-तुर्की के पैक्ट की हवा निकाल दी

मंगल मिलन में NDA सांसदों ने PM Modi का तिरंगे के साथ किया स्वागत, लगाए वंदे मातरम के नारे

जनहित के मुद्दों से ध्यान भटका रही BJP-Congress, Mayawati ने बताया सोची-समझी Conspiracy

Kharge का सीधा वार: सरकार मुद्दों से भाग रही, Parliament में विपक्ष अपना रुख नहीं बदलेगा