Ramadan Iftar Party Special । पुराने स्नैक्स से बोर हो गए? ट्राई करें ये CRISPY VEG NUGGETS

By एकता | Feb 24, 2026

रमजान के दौरान मुसलमान इफ्तार पार्टी के लिए तरह-तरह की खास और स्वादिष्ट डिशेज तैयार करते हैं। इफ्तार की थाली में स्नैक्स का होना बेहद जरूरी माना जाता है। सिजलिंग कबाब और मीठी फिरनी के साथ अगर कुछ क्रिस्पी और चटपटा हो, तो मजा दोगुना हो जाता है। ऐसे में क्रिस्पी वेज नगेट्स इफ्तार के लिए एक परफेक्ट ऑप्शन हैं। अगर आप भी इस रमजान इफ्तार मेन्यू में कुछ नया, आसान और टेस्टी शामिल करना चाहते हैं, तो इस रेसिपी को जरूर ट्राई करें।

इसे भी पढ़ें: Ramadan Iftar Party Special । बस 10 मिनट में इफ्तार के लिए बनाएं ये Chocolate Date Bites, खाकर सब कहेंगे वाह!

क्रिस्पी वेज नगेट्स

सामग्री: उबले आलू, बारीक कटा प्याज, गाजर, शिमला मिर्च, हरी मिर्च, अदरक-लहसुन पेस्ट, नमक, जीरा पाउडर, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, चाट मसाला, ऑरेगेनो, चिली फ्लेक्स, काली मिर्च, ब्रेडक्रम्ब्स, कॉर्न फ्लोर, ताजा धनिया, मैदा, पानी और तलने के लिए तेल।

बनाने का तरीका: एक बाउल में उबले हुए आलू मैश करें और उसमें प्याज, गाजर, शिमला मिर्च व हरी मिर्च डालें। अब सभी मसाले, अदरक-लहसुन पेस्ट और ताजा धनिया मिलाकर अच्छी तरह मिक्स करें। इसके बाद ब्रेडक्रम्ब्स और कॉर्न फ्लोर डालकर नरम मिश्रण तैयार करें और उससे छोटे बॉल्स या लॉलीपॉप का आकार दें। मैदा, कॉर्न फ्लोर और पानी मिलाकर घोल बनाएं, हर बॉल को पहले घोल में डुबोएं और फिर ब्रेडक्रम्ब्स से कोट करें। इन्हें सुनहरा और क्रिस्पी होने तक डीप फ्राई करें, अतिरिक्त तेल निकालें और गरमागरम परोसें। चाहें तो इन्हें फ्रीज कर के बाद में भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

View this post on Instagram

A post shared by Pragya saini| Content Creator| Food Connoisseur (@thisisdelhi)

प्रमुख खबरें

ICC Rankings: हार के बावजूद भारतीय दिग्गजों का जलवा, Shubman Gill नंबर 2 पर, Joe Root की टॉप 10 में वापसी

CJP Student Movement पर 24 साल बाद फिर साथ दिखे Yuvraj Singh और Mohammad Kaif, दिल्ली पुलिस की कार्रवाई पर उठाए सवाल

CWG 2026: Putul Sonowal ने World Champion Ryan Bester को हराकर किया बड़ा उलटफेर, भारत की शानदार शुरुआत

Hansi Flick के भरोसे ने बदली किस्मत, Borussia Dortmund छोड़ Barcelona में शामिल हुए Karim Adeyemi