Cristiano Ronaldo ने संन्यास की अटकलों को नकारा, कहा राष्ट्रीय टीम को अब भी मदद कर सकता हूं

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Sep 24, 2026

पुर्तगाल के महान फुटबॉल खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने स्वीकार किया है कि उन्होंने विश्व कप के बाद अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास लेने के बारे में सोचा थ। इस 41 वर्षीय दिग्गज खिलाड़ी ने यह भी माना कि उनके देश में कुछ आलोचक उन्हें अब राष्ट्रीय टीम से बाहर देखना चाहते हैं। रोनाल्डो बृहस्पतिवार को वेल्स के खिलाफ होने वाले नेशंस लीग मुकाबले में पुर्तगाल की ओर से अपना 234वां मैच खेलेंगे।

मैं हमेशा अपने फैसलों अपने भविष्य और वर्तमान के बारे में सोचता रहता हूं।’’ रोनाल्डो ने कहा कि उन्होंने इस बारे में देश के फुटबॉल संघ के अध्यक्ष और कोच जॉर्ज जीसस से बातचीत की है। जीसस इससे पहले रोनाल्डो के क्लब अल-नासर के कोच थे और उन्होंने मई में टीम को सऊदी लीग का खिताब दिलाया था। रोनाल्डो ने कहा, ‘‘मुझे अब भी विश्वास है कि मैं राष्ट्रीय टीम की मदद कर सकता हूं और उसे उसके लक्ष्य तक पहुंचा सकता हूं।

मैं तब संन्यास लूंगा, जब मुझे लगेगा कि मैं टीम के लिए कुछ नहीं कर पा रहा हूं।’’ पुर्तगाल को 2025 में नेशंस लीग का खिताब दिलाने वाले रोनाल्डो अपने करियर में 1,000 गोल पूरे करने के करीब हैं। उन्होंने कहा, ‘‘यह एक नई और युवा पीढ़ी है। लेकिन मेरे लिए सबसे महत्वपूर्ण बात मैदान पर उतरकर गोल करना और टीम को मैच जिताने में मदद करना है।’’ रोनाल्डो ने यह भी कहा कि अपने देश में उन्हें हर कोई पसंद नहीं करता।

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि पुर्तगाल के प्रशंसक मुझे पसंद करते हैं, लेकिन मैं समझता हूं कि कुछ टीवी चैनल मेरी आलोचना करना चाहते हैं। वे चाहते हैं कि मैं अब राष्ट्रीय टीम के लिए न खेलूं।’’ रोनाल्डो ने कहा, ‘‘मैं 20 साल से अधिक समय से यह सब देख रहा हूं। लेकिन मेरी यादें उन लोगों के साथ हैं, जो मुझसे प्यार करते हैं।

मैं जानता हूं कि बच्चे क्रिस्टियानो को क्यों पसंद करते हैं। वे मुझे अपना आदर्श मानते हैं और मैं ऐसा करता रहूंगा।’’ रोनाल्डो ने मुस्कुराते हुए कहा कि संन्यास लेने के बाद भी वह लोगों के लिए उदाहरण बने रहेंगे, ‘‘10 साल बाद भी।

प्रमुख खबरें

Roshibina Devi ने Asian Games में जीता रजत पदक, वुशु में भारत का नाम किया रोशन

एशियाई खेलों में भारतीय रोवर्स Satnam Singh और Salman Khan ने जीता कांस्य पदक

कर्नाटक में गहराया Drought संकट, डी. के. शिवकुमार ने केंद्र से 50% राहत राशि मांगी

Saharanpur में आवारा कुत्तों ने 12 वर्षीय बच्चे को नोंचकर मार डाला, एक अन्य घायल