युवेंटस ने क्रिस्टियानो रोनाल्डो को नहीं किया टीम में शामिल, इस कारण से नहीं खेल पाएंगे मैच

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 29, 2020

तूरिन। बार्सीलोना के खिलाफ चैम्पियंस लीग के मैच के लिए युवेंटस ने दिग्गज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो को टीम में शामिल नहीं किया है। रोनाल्डो 13 अक्टूबर को कोविड-19 जांच में पॉजिटिव पाये गये थे लेकिन बीमारी का कोई लक्षण नहीं था। बीमारी के चपेट में आने के दो सप्ताह बाद भी 35 साल का यह खिलाड़ी मैदान पर नहीं उतरेगा।

इसे भी पढ़ें: बार्सिलोना के अध्यक्ष जोसेफ बार्तोमेयु ने दिया इस्तीफा, मेस्सी के साथ चल रहे थे मतभेद

पुर्तगाल के इस खिलाड़ी ने बुधवार को ट्विटर पर फोटो और संदेश डाल कर कहा, ‘‘ अच्छा और स्वस्थ महसूस कर रहा हूं।’’ इटली की मीडिया में ऐसी खबरें आयी थी कि वह अब भी कोविड-19 की चपेट में है। हालांकि मंगलवार को टीम ने इस पर प्रतिक्रिया देने से मना कर दिया था।

प्रमुख खबरें

Chandrapur वन क्षेत्र में छह लोगों को मारने वाले नरभक्षी बाघ को दो महीने के अभियान के बाद पकड़ा गया

पति व ससुराल वालों के खिलाफ झूठे पुलिस मामले दर्ज करना क्रूरता : High Court

Rabri Devi ने मुख्यमंत्री Nitish Kumar पर महिलाओं को अपमानित करने का लगाया आरोप

Wipro के नए CEO को वेतन, अन्य लाभ के रूप में मिलेगा सालाना करीब 60 लाख डॉलर