ओले से बर्बाद हुई फसल, कलेक्टर और पूर्व विधायक के पैरों में गिर कर रोने लगा किसान

By सुयश भट्ट | Jan 10, 2022

भोपाल। मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में नए साल की शुरुआत में ही ग्वालियर चंबल अंचल में लगातार तीन दिन बारिश और ओलों ने किसानों की कमर तोड़ दी है। अंचल पुलिस ने किसानों के खेत में खड़ी फसल पूरी तरह बर्बाद हो चुकी है।

इसे भी पढ़ें:शेख अलीम कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष बने, कमलनाथ ने कसा CM शिवराज और PM मोदी पर तंज 

दरअसल पिछले तीन दिन से ग्वालियर में बारिश के साथ होने के कारण किसानों की फसल पूरी तरह बर्बाद हो चुकी है। जब बारिश थमी उसके बाद शिवपुरी में बर्बाद फसल का जायजा लेने कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह,कोलारस के पूर्व विधायक महेंद्र यादव के साथ कई गांव में पहुंचे। जिसके बाद किसानों का दर्द फूट पड़ा।

इसी मौके पर किसान जानकी लाल अधिकारियों और महेंद्र सिंह के पैरों में गिरकर रोने लगा। ग्राम दीघोद में किसान जानकी लाल धाकड़ का यहां तक कहना था कि साहब हमारे प्राण नहीं निकल रहे, बाकी सब खत्म हो गया है। उसने कहा हम पूरी तरह बर्बाद हो चुके हैं हम कर्ज से बुरी तरह दब चुकी है। बस हमारे पास आत्महत्या के अलावा और कोई चारा नहीं बचा है।

इसे भी पढ़ें:धर्मस्थल को लेकर 2 पक्षों में हुई झड़प, 3 लोग हुए घायल, 14 पर मुकदमा दर्ज 

वहीं जब पूर्व विधायक और अधिकारियों ने किसानों को आश्वासन दिलाया कि जल्द ही सरकार की तरफ से मुआबजा मिलेगा। इसके लिए सीएम शिवराज ने सर्वे के निर्देश दे दिए है। तो किसानों ने कहा कि बाढ़ के समय भी उनके नुकसान का जायजा लिया गया। सर्वे हुआ लेकिन आज तक न तो मकान गिरने का मुआवजा मिला है और न ही फसल का। ऐसे में कैसे विश्वास किया जाए कि सरकार जल्द मुआवजा किसानों को दे देगी।

आपको बता दें कि ग्वालियर चंबल अंचल में साल 2020 के अंत मे आई भीषण बाढ़ से किसान पूरी तरह बर्बाद हो गए थे घर मलबे में तब्दील हो गए, फसल पूरी तरह बर्बाद हो चुके थे। उसके बाद फिर भीषण बारिश ने किसानों को बर्बाद कर दिया था और अब नई साल की शुरुआत होते ही फिर बारिश और ओलों ने किसानों की फसल पूरी तरह बर्बाद कर दी।

प्रमुख खबरें

Prashant Bhushan के सत्ता परिवर्तन वाले बयान पर BJP का पलटवार, नितिन नवीन बोले- बेनकाब हुआ विपक्ष का एजेंडा

स्वायत्त AI Agents से सुरक्षा पर CERT-In की चेतावनी, सरकारी सूत्रों ने कहा कोई बड़ा डेटा समझौता नहीं हुआ

Delhi में 1 नवंबर से पुराने व्यावसायिक वाहनों की एंट्री बंद, Gurugram Traffic Police ने जारी की एडवाइजरी

TMC के प्रतिद्वंद्वी गुटों के दावों पर Election Commission 30 अक्टूबर को करेगा सुनवाई