सीमा पार तस्करी की कोशिश नाकाम; हथियार और दो किलो हेरोइन जब्त: Punjab DGP

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 29, 2026

पंजाब पुलिस ने बृहस्पतिवार को कहा कि सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के समन्वय से उसने फाजिल्का जिले में सीमा पार तस्करी की एक बड़ी साजिश को नाकाम कर हथियारों, गोला-बारूद और मादक पदार्थों का जखीरा बरामद किया है।

पुलिस प्रमुख ने बताया कि पुलिस ने एक गफ्फार पिस्तौल, 20 अन्य पिस्तौल, 39 मैगजीन, 310 गोलियां, दो बैग और 2.160 किलोग्राम हेरोइन बरामद की है। डीजीपी ने कहा, ‘‘प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि ‘जीरो लाइन’ के पास सक्रिय पाकिस्तानी तस्करों ने घने कोहरे और रात में अंधेरे का फायदा उठाकर भारतीय क्षेत्र में हथियार और नशीले पदार्थ पहुंचाए।’’

उन्होंने कहा, ‘‘बीएसएफ के जवान हाई अलर्ट पर थे, उन्होंने घुसपैठ को रोकने के लिए कई राउंड गोलिया चलाईं, जिसके बाद एक संयुक्त तलाशी अभियान में हथियारों और मादक पदार्थों की बरामदगी की गई।

प्रमुख खबरें

Punjab Congress में बड़े वकील Vasu Ranjan की एंट्री, 2027 में सरकार बनाने का लिया संकल्प

Chand Mera Dil Release Date: अनन्या पांडे और लक्ष्य की प्रेम कहानी 22 मई को बड़े पर्दे पर, करण जौहर ने साझा किया पहला लुक

Dispur Election: Dispur में BJP को किला बचाने की चुनौती, Congress की वापसी का दांव, समझें पूरा सियासी गणित

स्टेनलेस स्टील सेक्टर में पावर एंट्री! Ranveer Singh बने Jindal Stainless के पहले ब्रांड एंबेसडर